Pakistani Celebs Instagram Account: मावरा होकेन से सबा कमर तक इन पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से इंडिया में हटा बैन, ये सेलेब्स अभी भी हैं बैन

- मावरा होकेन से सबा कमर तक
- इन पाकिस्तानी सेलेब्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से इंडिया में हटा बैन
- ये सेलेब्स अभी भी हैं बैन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद से तनाव चल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेलेब्स ने इंडिया को बहुत बुरा भला कहा था। जिसके बाद इन सेलेब्स का भारत में इंस्टाग्राम बैन कर दिया गया था। लोग पाकिस्तानी सेलेब्स का इंस्टाग्राम अकाउंट इंडिया में नहीं देख सकते थे। अब दो महीने बाद ये बैन हटा दिया गया है और इंडिया में पाकिस्तान के कुछ सेलेब्स के अकाउंट दिखने लगे हैं। जिसमें सनम तेरी कसम फेम मावरा होकेन का नाम शामिल है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद मावरा ने हिंदुस्तान को कायर कहा था। वहीं कुछ सेलेब्स के अकाउंट अभी भी नहीं नजर आ रहे हैं।
मावरा होकेन इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा बैन
मावरा होकेन का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखने से फैंस बहुत खुश हैं। वो उनके पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-इंडिया में शो हो रहा है। वहीं दूसरे ने लिखा- फाइनली मावरा इंडिया में वापस आ गई हैं। फेवरेट सरु मैंने तुम्हें बहुत मिस किया सरू। मावरा होकेन अलावा लाइबा खान, सबा कमर, अली अंसारी, हिबा बुखारी, दानिश तैमूर, दानानीर मोबीन, अहद रजा मीर और युमना जैदी के इंस्टाग्राम अकाउंट से बैन हट गया है। इन सभी सेलेब्स के पोस्ट आप इंडिया में इंस्टाग्राम पर देख सकते हैं।
ये सेलेब्स अभी भी हैं बैन
पाकिस्तान के कई बड़े सेलेब्स आज भी इंडिया में बैन हैं. माहिरा खान, अतिफ असलम, फवाद खान और हानिया आमिर का इंस्टाग्राम अकाउंट अभी भी इंडिया में नहीं देखा जा सकता है।
Created On :   2 July 2025 12:00 PM IST