सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: सलमान खान के बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, डोले-शोले दिखाते नजर आए भाईजान, फोटो शेयर कर कहा- 'वो ही काम आएगा'

सलमान खान के बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, डोले-शोले दिखाते नजर आए भाईजान, फोटो शेयर कर कहा- वो ही काम आएगा
  • सलमान खान के बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा
  • डोले-शोले दिखाते नजर आए भाईजान
  • फोटो शेयर कर कहा- 'वो ही काम आएगा'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के भाईजान एक्टर सलमान खान को आखिरी बार फिल्म सिकंदर में देखा गया था। इस फिल्म में वे पहली बार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ नजर आए थे लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं फिल्म ने फैंस को भी काफी निराश कर दिया था। वहीं हाल ही में सलमान की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी जिसमें वे काफी अनफिट और एजेट लग रहे थे जिसके बाद लोगों ने अलग अलग रिएक्श दिए थे। लेकिन सलमान खान अपने चाहने वालों को मोटिवेट करने में कसर नहीं छोड़ते। अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों को सेल्फ केयर के लिए अपने फैंस को प्रेरित किया है। बॉलीवुड के भाईजान ने वर्कआउट के बाद की अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसके साथ एक शानदार कैप्शन भी लिखा है।

सॉलिड बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे भाईजान

सलमान खान इन दिनों अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरें वर्कआउट के बाद की हैं, जिनमें वे जिम में मिरर को निहारते नजर आ रहे हैं। सलमान खान अपनी सॉलिड बॉडी फ्लॉन्ट कर रहे हैं।

पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'आईने में नजर आ रहे शख्स की ख्याल रखो और उसे प्रोटेक्ट करो। वो ही काम आएगा'। इस तरह एक्टर ने इस मजेदार कैप्शन के जरिए फैंस को अपना ख्याल रखने और फिजिकली फिट रहने के लिए मोटिवेट किया है। सलमान की ये पोस्ट यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।

फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन

नेटिजन्स सलमान खान के ट्रांसफॉर्मेशन को देख चौंक गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड का सुल्तान'। एक यूजर ने लिखा, 'भाईजान की दमदार वापसी'। एक यूजर ने लिखा, 'भाई शेप में और फॉर्म में लौट आए हैं'। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं, 'टाइगर फिर से आ गया'।

Created On :   2 July 2025 1:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story