Bigg Boss 11: लव त्यागी से वोटिंग में पिछड़े प्रियांक शर्मा, घर से होना पड़ा बाहर

Bigg Boss 11: Priyank Sharma evicted from the show
Bigg Boss 11: लव त्यागी से वोटिंग में पिछड़े प्रियांक शर्मा, घर से होना पड़ा बाहर
Bigg Boss 11: लव त्यागी से वोटिंग में पिछड़े प्रियांक शर्मा, घर से होना पड़ा बाहर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। Bigg Boss 11 का ये 13 हफ्ता चल रहा है और अब केवल 6 कंटेस्टेंट रह गए हैं। पिछले हफ्ते अर्शी खान के एविक्शन से शो में कुछ खास मजा नहीं आ रहा है। 13वां हफ्ता काफी बोरिंग रहा, इससे पहले जब हितेन घर से बाहर हुए थे तब भी न तो वीकेंड का वार में सलमान खान कोई जादू चला पाते हैं और न ही घर के सदस्यों के पास ही कोई मसाला रह गया है। ऐसा लगता है कि सबको फिनाले का इंतजार है। घर से दमदार कैंडिडेट जैसे हितेन तेजवानी और अर्शी खान बाहर हो गए हैं, जबकि लव त्यागी और पुनीश शर्मा जैसे बोरिंग कैंडिडेट घर में टिके हुए हैं। यही नहीं अब बिग बॉस में दिखाने के लिए कुछ था नहीं तो घर के सदस्यों के घरवालों को बुलाकर ड्रामा किया। जिसमें ऑडियंस को बिल्कुल मजा नहीं आया।  

वहीं अब एक बार लव की किस्मत चमकेगी और वो इस हफ्ते इविक्शन से बच जाएंगे। आपको बता दें कि वोटिंग में लव त्यागी और प्रियांक दोनों में ही कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर जहां लव त्यागी के फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी है वहीं प्रियांक की फैन फॉलोइंग कम होती दिख रही है। 

                                Image result for Love tyagi in bigg boss

लव त्यागी को सोशल मीडिया पर काफी लोग पसंद कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि लव ने पिछले 2-3 हफ्ते में खुद को काफी इम्प्रूव कर लिया है। ट्विटर पर प्रियांक और लव त्यागी को लेकर कई पोल किए जा रहे हैं। पोल के मुताबिक देखा जाए तो दोनों के वोटिंग पर्सेंटेज काफी करीब है, लेकिन लव को बचाने के लिए इस बार ज्यादा लोग वोट कर रहे हैं। लव त्यागी को मिल रहे बम्पर सपोर्ट के चलते प्रियांक शर्मा की घर से छुट्टी हो गई है। प्रियांक के घर से बाहर होने का एपिसोड आज रात ही टेलीकास्ट कर दिया जाएगा।

Created On :   30 Dec 2017 6:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story