बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चौधरी ने 30 लाख के डिजाइनर कपड़े किए चोरी ! डिजाइनर ने लगाए आरोप, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज कराएंगी केस

Bigg Boss 16 fame Priyanka Chaudhary steals designer clothes worth 30 lakhs! The designer accused
बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चौधरी ने 30 लाख के डिजाइनर कपड़े किए चोरी ! डिजाइनर ने लगाए आरोप, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज कराएंगी केस
प्रियंका चौधरी ने की चोरी? बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चौधरी ने 30 लाख के डिजाइनर कपड़े किए चोरी ! डिजाइनर ने लगाए आरोप, एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज कराएंगी केस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चौधरी अपने मस्तमौला अंदाज और फैशन के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती है। बिग बॉस से निकलने के बाद एक्ट्रेस की फेन फॉलोइंग काफी बढ़ी है और प्रियंका कई फंक्शन और एयरपोर्ट पर स्पॉट होती रहती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है। एक्ट्रेस पर फैशन डिजाइनर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रियंका पर आरोप है कि उन्होंने डिजाइनर कपड़े चोरी किए हैं। प्रियंका चौधरी पर फेमस डिजाइनर ने कपड़े चोरी और स्टाइल कॉपी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराने की धमकी दी है। इस खबर को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर अफरा तफरी मच गई है। प्रियंका के फैंस ये खबर सुनकर काफी हैरान हैं। 

फैशन डिजाइनर ने लगाए गंभीर आरोप

फैशन डिजाइनर इशिता गुप्ता ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए प्रियंका चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इशिता ने एक्ट्रेस को ऑब्सेस्ड लेडी बताया। उनका कहना है प्रियंका चौधरी की पीआर टीम साइकोटिक है। डिजाइनर का आरोप है कि उन्हें हैरेस किया गया। इतना ही नहीं उन्होंने 30 हजार पाउंड्स इंड‍ियन करंसी में 31 लाख कीमत के कपड़े चुराए है। इशिता गुप्ता का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैशन डिजाइनर के इस ट्वीट को अब डिलीट किया जा चुका है। 

एक्ट्रेस का नहीं आया रिएक्शन

डिजाइनर ने अपने एक ट्वीट में लिखा- वैसे मांग लेती तो मैं दे देती ऑटोमैटिकली। बिना पूछे कपड़े लेना और भागना चोरी ही होती है। लेकिन इस चीज पर पीआर करना अच्छी बात नहीं है। खुद लड़ो इससे और खुद की लड़ाई पर पीआर करो। मैं इस तरह के पीजेंट्स के लिए इंटरेस्टेड नहीं हूं। इशिता के मुताबिक, प्रियंका सोशल मीडिया पर बस अच्छा बनने का ढोंग करती हैं। वो असल में दूसरों को बस परेशान ही करती हैं। सुनने में ये भी आया है कि इशिता प्रियंका की एक्स फ्लैटमेट रही है। इस पूरे मामले पर प्रियंका और उनकी टीम से अभी कोई जवाब नहीं आया है। 

प्रियंका के खिलाफ नहीं किया केस!
फैशन डिजाइनर ने प्रियंका चाहर चौधरी पर आरोप लगाएं है लेकिन अब तक कोई केस दर्ज नहीं कराया है क्योंकि प्रियंका अभी देश से बाहर हैं। लेकिन वे जैसे ही वापस आएंगी डिजाइनर उनके खिलाफ केस दर्ज करा सकती हैं। 

 

 

Created On :   25 April 2023 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story