टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन, मां से कहे थे ये आखिरी शब्द

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन, मां से कहे थे ये आखिरी शब्द

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस के फैन्स के लिए चौंकाने वाली खबर। बिग बॉस सीजन के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन हो गया है। 40 साल की  उम्र में हार्टअटैक के चलते सिद्धार्थ शुक्ला का निधन होना बताया जा रहा है। शुरूआती जानकारी के मुताबिक वो रात में कुछ दवाएं लेकर सोएं और सुबह वो उठे ही नहीं। मुंबई के कूपर अस्पताल नेे सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की पुष्टि की है। सिद्धार्थ का जन्म  12 दिसंबर 1980 को हुआ था। कूपर अस्पताल में सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम भी हुआ।

मां से कहे अंतिम शब्द

सिद्धार्थ के निधन के बाद से ही पुलिस छानबीन में लगी हुई है। उनके शव का दोबारा पोस्टमार्टम हुआ है, जिसकी वीडियोग्राफी होने की खबर भी सामने आ रही है। इस छानबीन में खुलासा हुआ है कि निधन से चंद घंटे पहले सिद्धार्थ ने अपनी मां से बात की थी।  दरअसल रात में तकरीबन तीन साढ़े तीन बजे उन्हें बेचैनी महसूस हुई। तब उन्होंने अपनी मम्मी से पानी मांगा था। पानी पीकर वो सो गए थे। सुबह उनकी मां ने उन्हें उठाने की कोशिश की, पर वो नहीं उठे। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गाधी ने भी दुख जताया है।

rahul-ganndhi

बिग बॉस में सिद्धार्थ को जीत की ट्रॉफी देने वाले सलमान खान ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के 13वें सीजन के विनर रहे हैं। शो में उनकी और शहनाज गिल की कैमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस शो के जरिए शुक्ला ने घर घर तक पहचान बनाली थी। इस शो के बाद शहनाज और सिद्धार्थ के कई एल्बम भी एकसाथ रिलीज हुए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravii Dubey (@ravidubey2312)

बिग बॉस के अलावा सिद्धार्थ कई टीवी शोज में भी नजर आए। बिग बॉस जीतने के अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में भी जीत हासिल की। बालिका वधु से उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद वो दिल से दिल तक जैसे सीरियल में भी लीड रोल में भी दिखे। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी वो पहचान बनाने में वो कामयाब रहे। ब्रोकन बट ब्यूटीफुल के जरिए वो ओटीटी के स्टार भी बन गए।

बॉलीवुड में मातम

इस खबर के बाद से ही इंड्स्ट्री में मातम पसरना शुरू हो गया। सेलिब्रेटीज इस खबर से हैरान हैं और शोक जता रहे हैं।

 

सिद्धार्थ के साथ शोना-शोना एल्बम करने वाले टॉनी कक्कर भी इस न्यूज पर यकीन नहीं कर सके।

 

Created On :   2 Sep 2021 6:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story