बिपाशा बासु ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर किया बीमारी का खुलासा

बिपाशा बासु ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर किया बीमारी का खुलासा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु को इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। उनका मुंबई के हिंदुजा हेल्थकेयर अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि बिपाशा को सांस संबंधी समस्या हुई है। वैसे इस बारे में बिपाशा के करीबियों ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है, लेकिन कुछ लोगों ने तो उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें वारयल की है। ऐसे में बिपाशा बसु ने खुद ही प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन किया है। बिपाशा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और ट्विटर के जरिए अपनी सेहत की जानकारी दी है। बिपाशा ने अस्पताल की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर की इस फोटो में बिपाशा फनी अंदाज़ में दिख रही हैं। फोटो में बिपाशा बेड पर बैठी हैं और उनके हाथ में मोबाइल है। हाथ में ड्रिप के लिए लग है। इस फोटो के कैप्शन में बिपाशा ने लिखा है- जब छोटी बहन अस्पताल की ड्यूटी पर हो तो ऐसा होता है। यह फोटो को उनकी बहन विजेयता बसु ने खींचा है और एप की मदद से फनी लुक दे दिया है।

बिपाशा ने अपने ट्विटर पर भी अपनी सेहत का अपडेट भी दिया। बिपाशा ने ट्वीट करके लिखा- "मेरे सभी शुभचिंतकों, सिर्फ एक बैक्टीरिया संक्रमण हुआ है। जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगी"।

बिपाशा की बीमारी पर परिवार सदस्य भी मौन हैं। शनिवार को बिपाशा के पति और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर हिंदुजा अस्पताल के बाहर नजर आए थे। सोशल मीडिया पर अस्पताल के बाहर कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई है। एक फोटो में करण काफी अपसेट नजर आए। 

हालांकि कार में बैठते वक्त उन्होंने मीडिया का दिल रखने के लिए थोड़ा मुस्कुरा दिया, जो थोड़ा सुकून देने वाला है। 

गौरतलब है कि अभिनेत्री बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी। बिपाशा बसु काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो सोशल मीडिया पर आए दिन छाई रहती हैं। बिपाशा बसु लास्ट टाइम साल 2015 में फिल्म "अलोन" में नजर आई थीं। 

Created On :   4 Jun 2018 5:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story