प्रियंका चोपड़ा पर बीएमसी की गाज, अवैध निर्माण के लिए भेजा नोटिस 

BMC sent notice to actress Priyanka Chopra on illegal construction
प्रियंका चोपड़ा पर बीएमसी की गाज, अवैध निर्माण के लिए भेजा नोटिस 
प्रियंका चोपड़ा पर बीएमसी की गाज, अवैध निर्माण के लिए भेजा नोटिस 


डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा को बीएमसी ने अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया है। दरअसल प्रियंका पश्चिम अंधेरी में ओशिवारा स्थित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की मालकिन है और इसे उन्होंने किराये पर दिया हुआ था। बीएमसी ने बताया कि इस बिल्डिंग में अवैध निर्माण को लेकर उसे कुल पांच लोगों से शिकायतें मिली हैं। जांच में पाया गया कि कॉम्प्लेक्स के कुछ हिस्से का अवैध तरीके से निर्माण किया गया है। 

 

पांच लोगों ने की शिकायत

प्रियंका चोपड़ा को बीएमसी ने ये नोटिस 5 लोगों की शिकायत के बाद पहुंचाया है। बीएमसी ने अलग-अलग लोगों से मिली शिकायतों के बाद कॉम्प्लेक्स की जांच कर शिकायत को सही माना। कॉम्प्लेक्स में स्थित करिज्मा ब्यूटी स्पा एंड सैलून में जरूरत के अनुसार निर्णाम कराया गया है। बीएमसी ने बिल्डिंग मालिक और किराएदारों को अलग-अलग नोटिस भेजा है।

वहीं स्पा चलाने वाले मणिक सोनी ने बीएमसी को बताया कि उन्होंने इस जगह को प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां से किराए पर लिया था। बीएमसी ने बिल्डिंग में हुए सभी अवैध निर्माण को हटाने को कहा है। अगर ऐसा नहीं होता है तो एक महीने बाद बीएमसी खुद अवैध निर्माण को तोड़ देगी।

बीएमसी प्रिंयका के कॉम्प्लेक्स से से सटी वास्तु प्रिसिंट बिल्डिंग की भी जांच कर रही है। बता दें कि प्रियंका और उनका परिवार इस बिल्डिंग का इस्तेमाल ऑफिस के तौर पर करता है। 
 

जुर्माना भरकर तोड़-फोड़ से बच सकती हैं प्रियंका

हालांकि प्रियंका चोपड़ा जुर्माना भरकर कुछ निर्माण को व्यवस्थित भी कर सकती हैं। फिलहाल प्रियंका अमेरिका में हैं। कुछ दिनों पहले वो अपने ब्वॉयफ्रेंड अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर निक जोनस के साथ भारत आईं थीं। 

 

Created On :   3 July 2018 5:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story