ऐसा क्या किया आलिया ने की BMC ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश, देर रात लौटना पड़ा मुंबई

Alia Bhatt’s May Face trouble for Violating Pandemic Act BMC to Issue Notice for 14 Days Home Quarantine
ऐसा क्या किया आलिया ने की BMC ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश, देर रात लौटना पड़ा मुंबई
अब आलिया भट्ट पर होगी कार्यवाई ऐसा क्या किया आलिया ने की BMC ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश, देर रात लौटना पड़ा मुंबई

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों में अपनी अपकमिंग फिल्म "ब्रम्हास्त्र" को लेकर काफी चर्चा में है। क्योंकि वो अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली है और दोनों एक्टर्स एक साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। लेकिन, आलिया ने हाल ही में अपने प्रमोशन के दौरान Covid 19 नियमों का उल्लंघन कर दिया, जिसकी वजह से BMC की कमेटी ने FIR दर्ज करने का पुलिस को आदेश दिया है।

दरअसल, 8 दिसंबर को फिल्म मेकर करण जौहर के घर एक गेट-टुगेदर पार्टी हुई थी, जिसमें करीना कपूर और अमृता अरोड़ा पहुंची और इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उनकी इस रिपोर्ट के बाद हाई रिस्क संपर्क में रहीं आलिया भट्ट का टेस्ट करवाया गया। लेकिन, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। फिर भी कोरोना नियमों के अनुसार, 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहना अनिवार्य है। बावजूद इसके आलिया भट्ट निकल पड़ी दिल्ली और अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन किया।

At Brahmastra Fan Event, Ranbir Kapoor Asks Alia Bhatt 'Humari Shaadi Kab  Hogi'; Her Reaction

जब ये बात मुंबई महानगर पालिका को पता लगी तो, उन्होंने एक्ट्रेस से संपर्क कर उन्हें दिल्ली में ही क्वारंटीन होने का आदेश दिया। इसके बावजूद आलिया देर रात मुंबई लौट आईं। नियमों का उल्लंघन करने की वजह से आलिया पर मामला दर्ज किया जाएगा। इस बात की जानकारी मुंबई महानगर पालिका की हेल्थ कमिटी की चेयरमैन राजुल पटेल ने दी।एबीपी न्यूज के मुताबिक,राजुल पटेल ने कहा कि,सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर संजय कुरहाड़े से बात कर अभिनेत्री पर मामला दर्ज करने और प्रक्रिया शुरु करने का आदेश दे दिया गया। 

राजुल कहते है कि, आलिया नियमों को तोड़ते हुए पहले तो दिल्ली गई और फिर वहां कि तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली। ये बेहद गलत बात है। आलिया को सबक मिलना बेहद जरुरी है। क्योंकि कानून सबके लिए समान है। 

 

Created On :   16 Dec 2021 2:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story