50 साल के हुए बॉबी देओल, जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें

- 1990 के दशक में बॉबी ने बॉलीवुड में एंट्री की थी।
- इस साल उनकी एक और फिल्म हाउसफुल 4 भी रिलीज होने जा रही है।
- रविवार को बॉबी देओल अपना 50वां जन्मदिन मनाएंगे।
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉबी देओल आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1990 के दशक में जब बॉबी ने बॉलीवुड में एंट्री ली थी, तो उन्हें एक के बाद एक काफी सुपरहिट फिल्म दी थी। ऐसा कहा जा रहा था कि वह आने वाले समय के बड़े सितारे हो सकते हैं। हालांकि 2007 के बाद वह अचानक बॉलीवुड से गायब हो गए, लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर से फिल्मी दुनिया में वापसी की है। 2017 में उन्होंने पोस्टर बॉयज़, रेस 3 और यमला पगला दीवाना: फ़िर से जैसी हिट फिल्में दीं। बॉबी देओल का करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस साल उनकी एक और फिल्म हाउसफुल 4 भी रिलीज होने जा रही है।
अपने बर्थडे को लेकर बॉबी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह 50 साल के हो तो चुके हैं, लेकिन फिर भी उन्हें पांच साल जैसा महसूस होता है। बॉबी ने कहा, "बर्थडे के दिन मेरी मां हवन का आयोजन करेंगी। वहीं मेरी बहनें, अजिता और विजय दिल्ली और अमेरिका से आ रही हैं। इस दिन पूरा परिवार घर पर होगा। उन सभी के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है, जिन्होंने मेरे जीवन में कई बदलाव लाए हैं।"
यह पूछे जाने पर कि क्या रेस 3 के उनके सह-कलाकार सलमान खान को पार्टी में आमंत्रित किया गया है। बॉबी ने कहा, "सलमान बड़े भाई की तरह हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अच्छे व्यक्ति हैं। सलमान अपने से जुड़े सभी लोगों की परवाह करते हैं। उन्हें किसी के लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं है, लेकिन इसके बावजूद वह मेरे भाई (सनी देओल) और पिता (धर्मेंद्र) की तरह दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। बॉबी ने कहा कि वह अपने पिता की तरह कैरियर बनाना चाहते है, जो अभी भी 84 वर्ष की आयु में फिल्में कर रहे हैं।"
बॉबी देओल का जन्म 27 जनवरी, 1969 में मुंबई में हुआ था। वह बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद और परकश कौर के पुत्र हैं। वह बॉलीवुड स्टार सनी देओल के छोटे भाई हैं। बचपन में बॉबी का नाम विजय सिंह था। इसके अलावा इन दोनों की दो बहने भी हैं, जिनका नाम विजयता और अजीता है। धर्मेंद ने इसके बाद हेमामालिनी से शादी की। वहीं ईशा देओल और अहाना देओल बॉबी देओल की स्टेप सिस्टर्स हैं।
बॉबी देओल ने अपनी सबसे पहली मुवी 1977 में की थी। उन्होंने धर्मवीर नाम की मुवी में बाल कलाकार का रोल निभाया था। वहीं लीड एक्टर के रूप में उनकी सबसे पहली मुवी 1995 में ट्विंकल खन्ना के साथ बरसात थी। इस मुवी के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद 1997 में बॉबी देओल ने गुप्त मुवी में काम किया। इस फिल्म में उनके रोल को काफी सराहा गया। 90 के दशक के बाद 2000-2007 में भी उन्होंने काफी फिल्में की। इस दौरान उन्होंने बादल, बिच्छू, बर्दाश्त, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों और टैंगो चार्ली जैसे कुछ बेहतरीन हिट्स दिए। वहीं 2007 में उन्होंने कुल 6 फिल्में की। जिसमें भाई सनी देओल और पिता धर्मेंद के साथ अपने भी शामिल है।
2007 के बाद वह फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गए। इस के बाद उन्होंने यमला पगला दिवाना की, जो कि बड़ी हिट साबित हुई। वहीं दोस्ताना में भी उन्होंने साइड रोल किया। इसके बाद उन्होंने फिल्में करनी बंद कर दी। हालांकि लगभग 10 साल बाद बॉबी ने किसी बड़े बैनर और बड़े बजट की फिल्म "रेस 3" के लिए साइन किया। इस तरह उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड में एंट्री की।
Created On :   26 Jan 2019 11:35 PM IST