Oscars awards 2019 : बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का ऑस्कर कनेक्शन आया सामने 

Bollywood actor Rishi Kapoors Oscar Connection has popped up
Oscars awards 2019 : बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का ऑस्कर कनेक्शन आया सामने 
Oscars awards 2019 : बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का ऑस्कर कनेक्शन आया सामने 

डिजिटल डेस्क, मुबंई। (Oscars awards 2019) ऋषि कपूर का ऑस्कर कनेक्शन सामने आ गया है। बता दें कि उनकी कोई फिल्म ऑस्कर के लिए नहीं गई है, बल्कि ऋषि कपूर का ऑस्कर अवॉर्ड से कुछ अलग ही कनेक्शन है। उन्होनें अपने ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जो उनकी फिल्म "कपूर एंड संस" की शूटिंग के दौरान की है। 


इस फोटो में ऋषि कपूर अपने चेहरे को बदलवाते दिखाई दे रहे हैं और इस काम को हॉलीवुड के फैमस मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनन कर रहे हैं। ग्रेग कैनन को Oscars awards 2019 में "वाइस" फिल्म के लिए ऑस्कर पुरुस्कार भी दिया गया है। जिसके लिए ऋषि कपूर ने उन्हें बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा, "वो ट्रांसफॉरमेशन जिसमें रोजाना 5 घंटे लगते थे। "कपूर एंड संस" हम सब की तरफ से बहुत-बहुत बधाई ग्रेग। तुम जीनियस हो"।

 

ऋषि के साथ ही उनकी पत्नी नीतू सिंह ने भी ग्रेग को बधाई दी है। उन्होंने लिखा, चौथे ऑस्कर ऑस्कर के लिए बधाई ग्रेग। #Kapoornsons। बता दें कि इस फिल्म के लिए ऋषि कपूर का ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का था। ग्रेग ने जिस खूबसूरती से उन्हें नया लुक दिया था। ऋषि कपूर की परफॉर्मेंस ने उस पर चार चांद लगा दिए थे।

 

Created On :   25 Feb 2019 10:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story