- Dainik Bhaskar Hindi
- Entertainment
- Bollywood prays for the Amfan victims
दैनिक भास्कर हिंदी: अम्फान पीड़ितों के लिए बॉलीवुड ने की दुआ

हाईलाइट
- अम्फान पीड़ितों के लिए बॉलीवुड ने की दुआ
मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भीषण चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण हुई तबाही में संपत्ति और जानमाल का व्यापक नुकसान हुआ है। कई बॉलीवुड हस्तियों ने चिंता व्यक्त करने और प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
अनुष्का शर्मा: हैशटैगचक्रवातअम्फान की वजह से हुई क्षति दिल तोड़ने वाली है। मेरी प्रार्थनाएं ओडिशा और पश्चिम बंगाल में प्रभावित हुए लोगों के साथ हैं! पीड़ितों के सभी परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना।
अर्जुन कपूर: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जो भी हुआ वह दुखद है। चक्रवात से हुई क्षति विनाशकारी है! मेरी प्रार्थना चक्रवात अम्फान के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के साथ और प्रभावितों के साथ है।
शाबाना आजमी: बंगाल और ओडिशा के बारे में सोच रही हूं . टीवी पर विजुअल को देखना दुखदायी। सभी सुरक्षित रहें।
अनुपम खेर: अम्फान चक्रवात से ओडिशा और खासकर बंगाल में हुई क्षति देखना हृदय विदारक। मेरी सहानुभूति उन लोगों के साथ है, जिन्होंने किसी अपने को खो दिया। हे भगवान, बस उम्मीद है कि इस साल 2020 जल्द ही गुजर जाए। हमें अपना सिर झुकाना चाहिए और प्रकृति से क्षमा मांगनी चाहिए।
निमृत कौर: आने वाले विजुअल्स डरावने हैं। सभी प्रभावितों के लिए सर्वश्रेष्ठ की उम्मीद के लिए प्रार्थना। हैशटैगअम्फानचक्रवात।
रितेशदेशमुख: अम्फान चक्रवात के विजुअल्स डरावने हैं। इससे प्रभावित लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना।
रणवीर शौरी: सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना। हैशटैगअम्फानचक्रवात
राहुल बोस: अम्फान चक्रवात की आने वाली तस्वीरें भयानक हैं। आपदा ने प्रहार किया है। दो बार। सभी की सुरक्षा की आशा और प्रार्थना।
ईशा गुप्ता: अम्फान चक्रवात से प्रभावित सभी की सुरक्षा की प्रार्थना।
म्यूजिक कंपोजर प्रीतम: कोलकाता में अपने दोस्तों और परिवार से कल शाम से ही भयानक कहानियां सुन रहा हूं। यह विनाशकारी है। चक्रवात अम्फान से प्रभावित सभी के लिए मेरी प्रार्थना और संवेदना।
अदनान सामी: प्रार्थना। हैशटैहअम्फानचक्रवात।
निर्देशक शूजीत सिरकार: इस तरह की ठंडी और विनाशकारी हवाओं का सामना पहले कभी नहीं किया . अम्फान चक्रवात बहुत प्रभावी और बड़ा है .। बंगाल को इस तबाही से बाहर निकालने के लिए बहुत सारे समर्थन की आवश्यकता होगी। पेड़ों और गरीबों के घरों को उखाड़ फेंका . कुछ क्षेत्रों में सामान्य होने में वर्षों लग सकते हैं।
फिल्मकार करण जौहर: क्या इस साल कुछ और भी बुरा होगा! सुरक्षित रहो बंगाल .. हम सभी आपकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: किच्चा सुदीप ने बेटी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
दैनिक भास्कर हिंदी: सेलेब्स ने पूर्ण अभिनेता मोहनलाल को दी जन्मदिन की बधाई
दैनिक भास्कर हिंदी: बिग बी को निर्देशक सुल्तान अहमद की आई याद
दैनिक भास्कर हिंदी: कृति सनोन ने बहन नूपुर से करवाया क्वारंटाइन हेयर कट
दैनिक भास्कर हिंदी: राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज का हुआ रोका