श्रीदेवी को मिला नेशनल अवॉर्ड, भावुक बोनी कपूर बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है कि मौत के बाद मिला सम्मान

Boney Kapoor says on Sridevis National Award, Unfortunate getting honor after her death
श्रीदेवी को मिला नेशनल अवॉर्ड, भावुक बोनी कपूर बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है कि मौत के बाद मिला सम्मान
श्रीदेवी को मिला नेशनल अवॉर्ड, भावुक बोनी कपूर बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है कि मौत के बाद मिला सम्मान
हाईलाइट
  • ये श्रीदेवी का पहला नेशनल अवॉर्ड है।
  • दिल्‍ली में 65वें राष्‍ट्रीय फिल्म पुरस्‍कार समारोह का आयोजन हुआ।
  • फिल्म 'मॉम' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में श्रीदेवी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्‍ली में 65वें राष्‍ट्रीय फिल्म पुरस्‍कार समारोह का आयोजन हुआ। जहां कई कलाकारों को इस सम्मान से नवाजा गया। अवॉर्ड लेते वक्त सभी खुश थे, लेकिन माहौल तब गमगीन हो गया जब मरणोपरांत बॉलीवुड की चांदनी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को ये सम्मान दिया गाया। फिल्म "मॉम" के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के रूप में श्रीदेवी को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये श्रीदेवी का पहला नेशनल अवॉर्ड है। गमगीन और नम आंखों से श्रीदेवी के पति बोनी कपूर और बेटियों जाह्नवी और खुशी ये अवॉर्ड लेने पहुंची। लाख कोशिशों के बावजूद बोनी कपूर अपनी भवानाओं को छुपा ना सके और श्रीदेवी की याद में उनके आंसू छलक आए। जहां एक तरफ श्रीदेवी का परिवार काफी खुश था तो वहीं उन्‍हें इस बात पर दुख भी था कि श्रीदेवी को ये सम्‍मान इतनी देरी से और वो भी तब मिला जब वो इस दुनिया में नहीं है।

 

65 वें राष्‍ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए इमेज परिणाम

 

ये हमारे लिए दुख का भी क्षण- बोनी कपूर


दूरदर्शन के एंकर जब उनसे यह पूछा कि श्रीदेवी को दूसरा नेशनल अवॉर्ड मिलने पर उन्हें कैसा लग रहा है तो बोनी ने उन्हें सही करते हुए कहा, "पहले तो मुझे आपकी बात को सही करने दें। ये उनका पहला नेशनल अवॉर्ड है। ये हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।" इसके आगे बोनी कपूर ने कहा, "ये हमारे लिए दुख का भी क्षण है। हम चाहते थे कि वो हमारे साथ यहां होतीं। वो इस अवॉर्ड की हकदार थीं। लगभग 50 वर्षो में उन्होंने करीब 300 फिल्में कीं। उन्होंने सभी फिल्मों में अपना बेहतरीन काम किया। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमें छोड़ के जाने के बाद उन्हें यह पुरस्कार दिया गया।"

 

Boney Kapoor on Sridevi national award, it is dishearten to receive after her death

 

आपको बता दें कि श्रीदेवी को उनकी फिल्म "मॉम" के लिए पुरस्कार दिया गया है। बोनी ने कहा, "ये हम सभी के लिए गर्व का समय है लेकिन दुख की बात यह है कि वो हमारे बीच नहीं है।" इसके साथ ही ये पूछे जाने पर कि वो उन युवा प्रशंसकों को क्या सलाह देंगे जो श्रीदेवी की तरह बनना चाहती हैं? बोनी ने कहा, "मेरी बेटियों की तरह अन्य युवा लड़कियां भी मेरी दिवंगत पत्नी की तरह बनना चाहती हैं। मैं उनसे यही कहूंगा कि हमेशा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और मेहनत करती रहें।"

 

मां की साड़ी पहन नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं बेटी जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर हुए भावुक

 

बोनी ने ये भी कहा कि श्रीदेवी अपने काम के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगी। उन्होंने कहा, "दुनिया ये देख रही है कि उन्होंने क्या कार्य किया और क्या हासिल किया। टीवी और डिजिटल युग के कारण वो हमेशा लोगों का मनोरंजन करती रहेंगी। जब तक फिल्म जगत वजूद में रहेगा तब तक वो सबका मनोरंजन करती रहेंगी।"

साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और फिल्मकार शेखर कपूर की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल को धन्यवाद दिया।

 

संबंधित इमेज

 

मां श्रीदेवी की साड़ी में नजर आईं जाह्नवी

बता दें कि इस समोराह में हिस्‍सा बनने पहुंचीं श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर इस समारोह में अपनी मां की ही साड़ी पहने नजर आई, जिसे डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा ने डिजाइन किया था। जबकि वहीं उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर, साउथ इंडियन स्‍टाइल का ट्रेडिशनल ड्रेस पहने दिखीं। श्रीदेवी की बेटी, जाह्नवी कपूर इसी साल बॉलीवुड में अपनी फिल्‍म "धड़क" से कदम रखने वाली हैं। श्रीदेवी अपनी बेटी की इस पहली फिल्‍म को लेकर काफी उत्‍साहित थीं।

 

boney kapoor

 

खुशी ने मां के लिए पहनीं तमिल ड्रेस

श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी भी अपनी बहन की तरह अपनी मां को फॉलो करती हुई दिखीं। श्रीदेवी तमिल थीं और अपने करियर की शुरूआत उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी। इनसलिए उनके पहनावे और जुबान में तमिल प्रभाव दिख ही जाता था। यही वजह थी की खुशी भी मां की तरह साउथ इंडिन ऑउट फिट में श्रीदेवी के लिए अवॉर्ड लेने पहुंची।

 

मां की साड़ी पहन नेशनल अवॉर्ड लेने पहुंचीं बेटी जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर हुए भावुक

 

श्रीदेवी ने दुबई में ली थी आखिरी सांस

श्रीदेवी का निधन इसी साल 26 फरवरी को दुबई में हुआ था। वो दुबई में एक पारिवारिक शादी का हिस्‍सा बनने पहुंची थीं। वो अपने होटल के कमरे के बाथटब में मृत पायी गई थीं। श्रीदेवी ने 4 साल की उम्र से फिल्‍मों में बाल कलाकार के तौर पर अपनी शुरुआत की थी और वो देश की पहली फीमेल सुपरस्‍टार कही जाती थीं।

 

sridevi के लिए इमेज परिणाम

Created On :   4 May 2018 7:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story