CANNES 2018: कंगना ने बिखेरा फैशन का जलवा, दीपिका ने भी ढाया कहर

CANNES 2018: कंगना ने बिखेरा फैशन का जलवा, दीपिका ने भी ढाया कहर

 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कान फिल्म फेस्टिवल में हमेशा से बॉलीवुड हसीनाओं का बोलबाला रहा है, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रीति जिंटा, विद्या बालन, कैटरीना कैफ और मल्लिका शेरावात के बाद अब इस फेहरिस्त में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत भी शामिल हो गई है। इस साल कान में कंगना ने डेब्यू किया है और पहले ही दिन से उन्होंने अपने जलवे बिखेरने शुरू कर दिए हैं। 10 मई को रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए उन्होंने जुहैर मुराद का डिजाइनर लाइट ग्रे कलर का ट्रांसपेरेंट गाउन चुना। एक्ट्रेस ने बालों को कर्ल किया, वो बिना किसी जूलरी के न्यूड मेकअप में नजर आईं।

 

kangana ranaut in cannes के लिए इमेज परिणाम

 

9 मई को उन्होंने इंडियन पवेलियन में अपीयरेंस दी थी। इस मौके पर वो सब्यसाची मुखर्जी की ब्लैक साड़ी में नजर आई थीं। 8 मई को सोनम कपूर का रिसेप्शन अटेंड करने के बाद वो कान के लिए रवाना हो गई थीं।

 

kangana ranaut in cannes के लिए इमेज परिणाम

इस फिल्म फेस्टिवल का पहली बार हिस्सा बनने की एक्साइटमेंट पर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि- "इंटरनेशनल लुक के अलावा मैं भारतीय परिधान भी पहनूंगी क्योंकि मैं अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रही हूं।"

बता दें कि कंगना पहली बार कान समारोह में पहुंची हैं। वो ग्रे गूज को रिप्रेजेंट कर रही हैं। ये ब्रांड कान में वार्षिक आधिकारिक उत्सव पार्टनर रहा है और इस साल कान फिल्म समारोह में भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस ब्रांड ने कंगना को चुना है।

 

 kangana ranaut in cannes के लिए इमेज परिणाम

 

71 वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 8 से 19 मई 2018 तक किया जाएगा। बुधवार को कंगना रनौत ने कान में इंडियन पवेलियन के उद्धाटन के बाद प्रसून जोशी के साथ एक अहम सत्र में भाग लिया। इस सत्र में कंगना ने अपने लुक और अपनी बातों से सबका दिल जीत लिया। गौरतलब है कि कंगना को उनकी फिल्म "क्वीन" के लिए इस समारोह में आमंत्र‍ित किया गया है।

दीपिका के सफेद गाउन ने खींचा सबका ध्यान 

 

deepika padukone in cannes 2018 के लिए इमेज परिणाम

 

दूसरी तरफ, दीपिका पादुकोण भी 10 मई को रेड कार्पेट पर नजर आईं। उन्होंने जुहैर मुराद का वाइट गाउन पहना। ये इत्तेफाक ही है कि दोनों ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ने जुहैर मुराद के क्रिएशन को चुना। दीपिका ने व्हाइट ट्रांसपेरेंट कैप गाउन पहना था। एक्ट्रेस ने बालों को कर्ल्स किया था और अपने लुक को सिल्वर ईयरिंग्स और न्यूड लिप कलर के साथ मैच किया। उनके लुक ने सबका ध्यान खींचा। दीपिका 11 तारीख को भी रेड कार्पेट पर वॉक करेंगी। दीपिका कान की वजह से सोनम की शादी में भी शामिल नहीं हो पाईं।

 

deepika padukone in cannes 2018 के लिए इमेज परिणाम

 

 

Created On :   11 May 2018 4:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story