सेलेब्स ने पूर्ण अभिनेता मोहनलाल को दी जन्मदिन की बधाई

Celebs Wish Full Birthday To Actor Mohanlal
सेलेब्स ने पूर्ण अभिनेता मोहनलाल को दी जन्मदिन की बधाई
सेलेब्स ने पूर्ण अभिनेता मोहनलाल को दी जन्मदिन की बधाई

तिरुवनंतपुरम, 21 मई (आईएएनएस)। मलयालयी सुपरस्टार मोहनलाल गुरुवार को 60 साल के हो गए। ऐसे में कई मशहूर हस्तियों ने अपने सोशल मीडिया पर कंप्लीट स्टार को जन्मदिन की बधाई दी।

पांच बार नेशनल अवॉर्ड पा चुके मोहनलाल को उद्योग में लोगों लाल के नाम से जानते हैं, लेकिन जो लोग उन्हें करीब से जानते हैं, वे उन्हें लालेत्तन के रूप में जानते हैं।

उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए पृथ्वीराज सुकुमारन ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं चेत्तन।

निविन पॉली ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं लालेत्ता।

अजु वर्गीज ने लिखा, दिग्गज, गुरु, और अविश्वसनीय रूप से विनम्र इंसान .. आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं लाल साहब।

त्रिशा कृष्णन ने लिखा, मेरे जानने वालों में से एक बेहतरीन इंसान और सबसे अच्छे अभिनेता को जन्मदिन मुबारक हो।

हंसिका मोटवानी ने लिखा, पूर्ण अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं, भाग्यशाली हूं कि आपके साथ काम करने का मौका मिला। आपसा साल बेहतरीन हो।

मधुर भंडारकर ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं मोहनलाल सर, जीवन में हमेशा शांति, खुशी और सफलता मिले। स्वस्थ रहें। आप पर सदा ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।

केएस चित्रा ने लिखा, पूर्ण अभिनेता श्री मोहनलाल लालेत्तन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आप पर सदा आशीर्वाद बनाए रखे।

टोविनो थॉमस ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं लालेत्ता।

मंजिमा मोहन ने लिखा, मेरे हमेशा से पसंदीदा अभिनेता रहे व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

सुरेश मेनन ने लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रिय मोहनलाल।

हरीश कल्याण ने लिखा, पूर्ण अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

Created On :   21 May 2020 12:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story