थॉर : लव एंड थंडर में खलनायक की भूमिका निभाएंगे क्रिश्चियन बेल

Christian Bale to play villain in Thor: Love and Thunder
थॉर : लव एंड थंडर में खलनायक की भूमिका निभाएंगे क्रिश्चियन बेल
थॉर : लव एंड थंडर में खलनायक की भूमिका निभाएंगे क्रिश्चियन बेल
हाईलाइट
  • थॉर : लव एंड थंडर में खलनायक की भूमिका निभाएंगे क्रिश्चियन बेल

लॉस एंजेलिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री टेस्सा थॉम्पसन ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि बैटमैन बिगिंस के स्टार क्रिश्चियन बेल फिल्म थॉर : लव एंड थंडर में खलनायक की भूमिका निभाएंगे।

थॉम्पसन ने ईटीऑनलाइन डॉट कॉम को बताया, क्रिश्चियन बेल हमारे खलनायक बनेंगे, जो कि शानदार होने वाला है।

उन्होंने आगे कहा, मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी है। मैं आपको ज्यादा नहीं बता सकती। मैंने और नताली ने आपस में कई उत्साह भरे टेक्स्ट मैसेज किए। हम खूब मजे करने वाले हैं। टाइका इसका लेखन और निर्देशन करेंगे। कुछ परिचित चेहरे भी हैं। वहीं कुछ नए लोग भी शामिल होने वाले हैं।

Created On :   8 March 2020 4:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story