बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई ने बिखेरा जलवा, नेहा भसीन के सॉन्ग में आएंगी नजर
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस 15 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और नेहा भसीन नए म्यूजिक वीडियो के साथ बिखेर रहीं हैं जलवा। अपने नए सॉन्ग वीडियो परवाह के साथ नेहा ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। हाल ही में रिलीज हुए इस सॉन्ग में रश्मि देसाई का ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है, यह सॉन्ग महिलाओं के बारे में है जिसमें ये बताने की कोशिश की गई है कि, समाज उनके साथ कैसा भी व्यवहार करें, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। परवाह को नेहा भसीन ने गाया है जबकि मुरिश्का डिक्रूज ने बैकिंग वोकल्स दिए हैं। म्यूजिक और लिरिक्स दीप कलसी ने दिए हैं। यहां देखें नेहा भसीन का यह वीडियो।
Created On :   6 April 2022 4:43 PM IST
Next Story












