हनी सिंह ने कोर्ट से ली थाईलैंड जाने की अनुमति, अश्लील गाने का चल रहा केस

Court allowed Honey Singh to go to Thailand and Dubai for concert
हनी सिंह ने कोर्ट से ली थाईलैंड जाने की अनुमति, अश्लील गाने का चल रहा केस
हनी सिंह ने कोर्ट से ली थाईलैंड जाने की अनुमति, अश्लील गाने का चल रहा केस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गायक हनी सिंह को नागपुर सत्र न्यायालय ने 24 जनवरी से 5 फरवरी के बीच थाईलैंड जाने की अनुमति प्रदान की है। कोर्ट ने उन्हें अपनी यात्रा के दौरान के टिकटों, निवास व संपर्क की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही ताकीद दी है कि वे इस दौरन अग्रिम जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं करेंगे। यात्रा समाप्त होने के बाद 6 फरवरी को उन्हें कोर्ट को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि हनी सिंह सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत पर चल रहे हैं। उन्हें इस शर्त पर अग्रिम जमानत मिली थी कि वे कोर्ट की अनुमति के बगैर विदेश नहीं जा सकेंगे। हनी सिंह को कंसर्ट के लिए थाईलैंड, दुबई और ऑस्ट्रेलिया जाना है। ऐसे में उन्होंने विदेश जाने के लिए नागपुर सत्र न्यायालय में अर्जी दायर की थी।

 

बदशाह पर भी है केस
गौरतलब है कि  व्यवसायी आनंदपाल सिंह जब्बल ने हनी सिंह और बादशाह के खिलाफ शहर के पांचपावली पुलिस थाने में शिकायत की थी। आरोप था कि दोनों गायक अश्लील गाने गाते हैं। इससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है युवा पीढ़ी इससे भटक सकती है। इसमें हनी सिंह और बादशाह के खिलाफ पुलिस ने आईटी एक्ट कलम 67, 67-अ के तहत एफआईआर दर्ज की थी। उन्हें सत्र न्यायालय से अग्रिम जमानत मिली थी। मामले में हनी सिंह की ओर से एड. अतुल पांडे, एड. आशीष किल्लेदार ने पक्ष रखा। फरियादी की ओर से एड. रसपाल सिंह रेणू और सरकार की ओर से सरकारी वकील नितीन तेलगोटे ने पक्ष रखा। उल्लेखनीय है कि जब्बल द्वारा दायर याचिका के बाद हनी सिंह मुसीबत में घिर गए हैं । उनके कई विदेश दौरे इसके चलते रद्द करने पड़े हैं। फिलहाल कोर्ट ने उन्हें सशर्त थाइलैंड जाने की अनुमति देकर राहत जरूर दी है लेकिन इस दौरान उन्हें पूरे नियमों का पालन करना भी जरूरी बताया गया है। 
 

Created On :   24 Jan 2019 6:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story