'सास बहू और फ्लेमिंगो' टीजर देखने से पहले थाम लीजिए अपना दिल, कमजोर दिल वाले न देखें की चेतावनी के साथ क्यों जारी हुआ डिंपल कपाड़िया की वेबसीरीज का टीजर?

Dangerous teaser of Saas Bahu Aur Flamingo released, warned before watching - it is not for the weak hearted!
'सास बहू और फ्लेमिंगो' टीजर देखने से पहले थाम लीजिए अपना दिल, कमजोर दिल वाले न देखें की चेतावनी के साथ क्यों जारी हुआ डिंपल कपाड़िया की वेबसीरीज का टीजर?
अपकमिंग सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' टीजर देखने से पहले थाम लीजिए अपना दिल, कमजोर दिल वाले न देखें की चेतावनी के साथ क्यों जारी हुआ डिंपल कपाड़िया की वेबसीरीज का टीजर?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डिंपल कपाड़िया की अपकमिंग सीरीज 'सास बहू और फ्लेमिंगो' को देखने के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। हाल ही में सीरीज का पोस्टर रिलीज किया गया था जिसमें डिंपल कपाड़िया हाथ में गन लिए खौफनाक लुक में नजर आ रही थीं। जिसके बाद से फैंस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब सीरीज का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। सीरीज इनती भयानक है कि, इसे रिलीज करने के साथ एक चेतावनी भी दी गई। जिसमें कहा गया है कि कमजोर दिल वाले इसे ना देखें। टीजर को पुराने टाइटल और ट्रेक के साथ रिलीज किया गया था। लेकिन टीजर आने के बाद से फैंस जानना चाहते हैं आखिर इस सीरीज में ऐसे क्या है जिसे लिए ये चेतावनी जारी की गई है। 

खून खराबे से भरपूर है ट्रेलर
होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी 'सास, बहू और फ्लैमिंगो' का टीजर डिज्नीप्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया है। सीरीज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया लीड रोल में हैं। शो में वो रानी बा सावित्री देवी के रोल में दिखाई दे रही हैं। टीजर में सावित्री देवी पहले आम महिला की तरह घर में पूजा-पाठ करती हुई दिख रही हैं। सारे लोग खुश नजर आ रहे हैं। जश्न मनाया जा रहा है। वहीं बैकग्राउंड में एकता कपूर के चर्चित शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का टाइटल सॉन्ग बज रहा है। लेकिन फिर एकदम से सब बदल जाता है और डिंपल कपाड़िया हाथ में बंदूक थाम लेती हैं। और चलाकर एक मर्डर भी करती हैं।  58 सेकेंड का टीजर में डिंपल के अलावा राधिका मदान और मिर्जापुर सीरीज फेम ईशा तलवार भी खौफनाक लुक में नजर आ रही हैं। 

जारी की गई चेतावीन
'सास बहू और फ्लेमिंगो' के टीजर को मैडॉक फिल्म्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। वहीं इसके साथ एक चेतावनी भी जारी की गई है जिसमें लिखा है कि,'चेतावनी: ये कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है। कृपया ना देखें क्यों? क्योंकि...' डिंपल कपाड़िया की ये सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 5 मई, 2023 से स्ट्रीम होगी। सीरीज में आशीष वर्मा, वरुण मित्रा, उदित अरोड़ा, दीपक डोबरियाल, ईशा तलवार, अंगिरा धर और मोनिका डोगरा जैसे शानदार एक्टर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। 

डिंपल ने सीरीज को लेकर कही थी ये बात
सीरीज पर बात करते हुए डिंपल कपाड़िया ने कहा था कि, 'सास, बहू और फ्लैमिंगो' एक ऐसी कहानी है जो आम लोगों को जुनून और अराजकता से भरी दुनिया में पावरफुल दिखाती है। इसमें महिलाओं की दमदार परफॉर्मेंस को दिखाया गया है, जो अकसर केवर पुरुषों द्वारा निभाया जाता है। इससे पहले एक्ट्रेस शाहरुख खान की फिल्म पठान में नजर आईं थी। जिसमें एक्ट्रेस ने सलमान की बॉस का रोल प्ले किया था।    

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by

Created On :   12 April 2023 12:18 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story