दीपिका, रणवीर 5 जनवरी को श्रीलंका में कर सकते हैं सगाई!

Deepika Padukone and Ranveer singh engage in 5th January in Sri Lanka!
दीपिका, रणवीर 5 जनवरी को श्रीलंका में कर सकते हैं सगाई!
दीपिका, रणवीर 5 जनवरी को श्रीलंका में कर सकते हैं सगाई!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 5 जनवरी अपने बर्थडे के मौके एक बड़ा सरप्राइज दे सकती हैं। अनुष्का विराट की शादी के बाद अब बी टाउन कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों स्टार्स अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीं रणवीर और दीपिका को एक दूसरे को डेट करते हुए करीब 5 साल बीत गए हैं। चर्चा है कि इस शुक्रवार दीपिका के बर्थडे पर रणवीर-दीपिका सगाई कर सकते हैं।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण जहां क्रिसमस मनाने वियना घूमती नजर आईं तो रणवीर सिंह श्रीलंका जाते एयरपोर्ट पर नजर आए। ऐसे में खबरें आ रही थीं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों श्रीलंका में दीपिका का बर्थडे मनाने वाले हैं। लेकिन अब खबर है कि इसी दिन यह दोनों सगाई भी कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने माना था कि रणवीर उनके बॉयफ्रेंड है।

दीपिका-रणवीर की शादी को लेकर हो रही चर्चाओं की मानें तो, मालदीव के लग्जरी रिजॉर्ट में दोनों ने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है और अब इसके बाद श्रीलंका में दीपिका केबर्थडे सेलिब्रेशन का प्लान है। बर्थडे पार्टी के बाद ही दोनों की सगाई सेरेमनी का आयोजन भी हो सकता है।

दरअसल रणवीर और दीपिका, संजय लीला भंसाली की फिल्‍म "गोलियो की रासलीला: राम-लीला" और "बाजीराव मस्‍तानी" में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं भंसाली की ही अगली फिल्‍म "पद्मावत" (जिसका पहले नाम पद्मावती था) में भी यह दोनों नजर आने वाले हैं। हालांकि इस फिल्‍म में इन दोनों का साथ में कोई सीन नहीं होगा। 

बता दें कि कुछ समय पहले ही रणवीर ने सरेआम एक चैट शो के दौरान दीपिका के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। ऑन एयर हुए वीडियो में रणवीर ने दीपिका के लिए कहा, तुम्हारे जैसा कोई भी नहीं हैं, भगवान तुम्हारा भला करे, तुमसे बहुत प्यार करता हूं। अगर रणवीर-दीपिका इस साल शादी के बंधन में बंधते हैं तो ये यकीनन साल 2018 की सबसे बड़ी शादी बनने वाली है।

Created On :   4 Jan 2018 1:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story