IMDb टॉप-10 इंडियन स्टार्स में नंबर वन बनीं दीपिका

IMDb टॉप-10 इंडियन स्टार्स में नंबर वन बनीं दीपिका

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने साल 2018 केवल एक फिल्म की "पद्मावत", वो भी सबसे विवादित फिल्मों में से एक रही। बावजूद इसके ये साल उनके लिए सबसे अच्छा रहा, क्योंकि इसी साल वो एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। इसके साथ ही इंडियन सिनेमा 2018 की IMDb लिस्ट में बॉलीवुड के सभी स्टार्स को मात देकर दीपिका नंबर वन पर पहुंच चुकी हैं। दीपिका ने केवल एक फिल्म करने के बावजूद शाहरुख खान को पछाड़ दिया है। दीपिका पादुकोण ने अपनी डेब्यू फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान के साथ काम किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, IMDb ने  मंगलवार को भारतीय सिनेमा के शीर्ष 10 सितारों की सूची जारी की। ये सूची IMDb प्रो स्टार मीटर रैंकिंग का प्रयोग कर जारी की गई, जो कि इस मंच पर 25 करोड़ के मासिक विजिटर्स के वास्तविक पेज व्यूज पर आधारित है।

 

दीपिका के बाद आया शाहरुख, आमिर का नंबर

 

इसी लिस्ट में सुपरस्टार शाहरुख खान को दूसरा स्थान मिला है, जिसके बाद आमिर खान, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, कैटरीना कैफ, कुब्रा सैत, इरफान खान, राधिका आप्टे और अक्षय कुमार का नाम है। IMDb की अंतरराष्ट्रीय प्रमुख नेहा गुरेजा ने कहा, "इस साल की फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से वो भारतीय सिनेमा के शीर्ष स्टार की सूची में पहले स्थान पर हैं।"

 

उन्होंने कहा, "राधिका आप्टे ने भी इस साल दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वह IMDb की इस साल फिल्म अंधाधुन (सूची में पहला स्थान) और पैडमैन (सूची में छठा स्थान) में दिखीं। वहीं, अक्षय कुमार ने शीर्ष सितारों की सूची में 10वां स्थान हासिल किया है।"

Created On :   19 Dec 2018 7:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story