रिसेप्शन के लिए दीपिका-रणवीर बेंगलुरू रवाना, कुछ इस अंदाज में दिखा कपल

रिसेप्शन के लिए दीपिका-रणवीर बेंगलुरू रवाना, कुछ इस अंदाज में दिखा कपल

डिजिटल डेस्क, मुंबई । बॉलीवुड के न्यूली वेड्स कपल दीपिका-रणवीर की एक झलक पाने के लिए लोग हरपल बेकरार हैं। इस बात को दीपवीर भी बखूबी समझ रहे हैं। इसलिए शादी के बाद से जब भी वो पब्किल अपिरियंस दे रहे हैं मीडिया और फैंस को खूब तस्वीरें खींचने दे रहे हैं। इटली से शादी कर लौटी जोड़ी ने एयरपोर्ट से लेकर घर तक मीडिया और फैंस का अभिवादन किया। वहीं एक बार फिर जोड़ी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

बता दें आज दीपवीर रिसेप्शन के लिए बेंगलुरु रवाना हो गए हैं। 21 नवंबर को बेंगलुरु में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। दीपिका और रणवीर बेंगलुर के लिए रवाना हो चुके हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों नजर आए। दोनों ट्रेडिशनल अंदाज में थे। दीपिका पादुकोण ने मंगलसूत्र पहना हुआ था। जिस प्रकार शादी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी दोनों के ड्रेसिंग के कलर को खूबसूरती से मैच किया गया था उसी प्रकार यहां पर भी यह अंदाज देखने को मिला। अब बेंगलुरु पहुंचने के बाद रिसेप्शन के तैयारियों में दोनों जुटेंगे। 

आपको बता दें कि, बॉलीवुड के इन दो प्रसिद्ध सितारों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के लेके कोमो में शादी की थी। बेंगलुरु के बाद मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण बेंगलुरु से हैं और वो लगातार बेंगलुरु के संपर्क में बनी रही है। जिसके चलते उन्होंने शादी का रिसेप्शन उनके परिवारजनों और नजदीक करीबी मित्रों के लिए वहां पर रखा है। इसके बाद दोनों मुंबई लौटेंगे और 28 नवंबर को मुंबई में एक रिसेप्शन रखेंगे।

Created On :   20 Nov 2018 8:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story