मायके से पति और ससुराल वालों के साथ लौटी दीपिका

मायके से पति और ससुराल वालों के साथ लौटी दीपिका

डिजिटल डेस्क। बेंगलुरू में रिसेप्शन के बाद बॉलीवुड का न्यूली वेड कपल दीपवीर मुंबई लौट आया है। दीपिका-रणवीर को गुरूवार को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस मौके पर दीपिका की सास, ननंद और सुसर भी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। सभी बेहद चार्मिंग लग रहे थे और मुंबई में होने वाले अगले रिसेप्शन के लिए उनकी एक्साइटमेंट साफ देखी जा सकती थी। रणवीर और दीपिका ने बेबी पिंक कलर के कपड़े पहने हुए थे। रणवीर जहां कुर्ता-पायजामा पहने थे वहीं दीपिका अनारकली सूट में थीं। उन्होंने गोल्डन ईयररिंग्स पहन रखी थीं। रणवीर के पिता ने जहां कुर्ता-पायजामा और हाफ जैकेट पहना हुआ था वहीं उनकी मां ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था। रणवीर की बहन रेड एंड ब्लैक फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में नजर आई।

 

Created On :   23 Nov 2018 3:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story