बॉलीवुड फिल्मों में साउथ एक्ट्रेसेस के चर्चे, शाहरुख, सलमान के अलावा इन सुपरस्टार के अपोजिट आएंगी नजर

Discussions of South actresses in Bollywood films
बॉलीवुड फिल्मों में साउथ एक्ट्रेसेस के चर्चे, शाहरुख, सलमान के अलावा इन सुपरस्टार के अपोजिट आएंगी नजर
मनोरंजन बॉलीवुड फिल्मों में साउथ एक्ट्रेसेस के चर्चे, शाहरुख, सलमान के अलावा इन सुपरस्टार के अपोजिट आएंगी नजर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बीता साल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रहा। वहीं अगर हम बात करें साउथ फिल्मों की तो साल 2022 में साउथ की कई फिल्मों नें बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। जिसके बाद से हिंदी फिल्मों पर हिट फिल्म देने का प्रेशर बना हुआ है। इसी कड़ी में बॉलीवुड की कई अपकमिंग फिल्मों में साउथ एक्ट्रेसेस के चर्चे हो रहे हैं। वहीं बीते कई प्रॉजेक्ट में बॉलीवुड और टॉलीवुड को साथ देखा गया है। जिसके बाद से दोनों इंडस्ट्री को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बोलना सटीक लगता है। इस साल कई साउथ एक्ट्रेसेस बॉलीवुड फिल्मों में शाहरुख, सलमान के अलावा कई सुपरस्टार के अपोजिट नजर आने वाली हैं। ऐसे में ये देखना इंट्रस्टिंग होगा कि, क्या हिंदी फिल्म में ये एक्ट्रेसेस अपनी एक्टिंग से कमाल दिखा पाएंगी?

नयनतारा

नयनतारा शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वे इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट नजर आएंगी। बड़े बजट में बन रही इस फिल्म में नयनतारा का किरदार काफी खास है। फैंस इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित है। 

अमाला पॉल

साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल अजय देवगन की फिल्म 'भोला' में नजर आने वाली है। ये फिल्म पर्दे पर 31 मार्च को रिलीज होगी। यह मूवी साउथ की हिट ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। अमाला ने इससे पहले तमिल, मलयामल, तेलुगु फिल्मों में काम किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amala Paul (@amalapaul)

समांथा रुथ प्रभु

साउथ की ​फेमस एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु वेब सीरीज 'सिटाडेल' में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी।  खबरों के अनुसार, समांथा ने आयुष्मान खुराना के साथ एक फिल्म के लिए हामी भर दी है यह फिल्म साल 2023 के अंत में रिलीज होगी। 

पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े सलमान खान की फिल्म "किसी का भाई किसी की जान में" सलमान खान के अपोजिट नजर आने वाली हैं। ये फिल्म ईद के दिन रिलीज होगी। इसके पहले वे रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'सर्कस' में नजर आईं थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

प्रियामणि

अपकमिंग फिल्म 'मैदान' में साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि एक्टर अजय देवगन के अपोजिट नजर आने वाली हैं। उन्हें इससे पहले 'दा फैमली मेन' वेब सीरीज में देखा गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priya Mani Raj (@pillumani)

रश्मिका मंदाना

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा कर रहें है। दोनों को साथ में देखना दिलचस्प होगा। वहीं रश्मिका को इससे पहले फिल्म मिशन मजनू  में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट देखा गया था। 

Created On :   21 March 2023 11:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story