आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी, शामिल हुई बॉलीवुड की कई हस्तियां

आकाश अंबानी की इंगेजमेंट पार्टी, शामिल हुई बॉलीवुड की कई हस्तियां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के सगाई का जश्न शनिवार को मुंबई के एंटिला में हुआ। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां और अंबानी परिवार के करीबी शामिल हुए। वहीं टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा सहित उद्योग जगत की कई हस्तियों ने भी इसमें शिरकत की। बता दें कि आकाश अंबानी की शादी हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से हो रही है। श्लोका ने अमेरिका की प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में एंथ्रोपोलॉजी से ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनमिक्स से कानून की मास्टर डिग्री भी ली है। आकाश और श्लोका बचपन के दोस्त हैं। बहुत जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी दिसंबर 2018 में हो सकती है।

- पूर्व इंडियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर उनकी पत्नी के साथ इंगेजमेंट सेरेमनी में पहुंचे। वहीं महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडनविस भी इस पार्टी में शामिल हुए।

 

 

- बॉलीवुड एक्टर आमिर खान उनकी पत्नी किरण राव के साथ इंगेजमेंट पार्टी में पहुंचे। फिल्ममेकर राजू हिरानी इसमें शरीक हुए।

 

 

 

- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर उनकी मां नीतू सिंह के साथ पार्टी में शामिल हुए। करण जौहर, रेखा और काजोल भी पार्टी में दिखाई दिए। रेखा भी इस पार्टी में पहुंची।

 

 

 

- उद्योगपति अनिल अंबानी उनकी पत्नी टीना अंबानी के साथ आकाश और श्लोका मेहता को आशीर्वाद देने पहुंचे।

 

 

 

 

Created On :   30 Jun 2018 5:19 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story