होली आने से पहले ही सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने उड़ाया गुलाल, पसंद किया जा रहा है खेसारी का ये नया गाना, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

भोजपुरी सिनेमा होली आने से पहले ही सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने उड़ाया गुलाल, पसंद किया जा रहा है खेसारी का ये नया गाना, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

डिजिटल डेस्क, पटना। होली का त्योहार असल में भोजपुरी सिनेमा में ही देखने को मिलता है। अभी होली आने में करीब डेढ़ महीने का समय है। जबकि भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार अभी से होली मानना स्टार्ट कर चुके हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फैंस के लिए होली का गाना लेकर आए हैं। इस गाने पर आप अपने आप को थिरकने से नहीं रोक पाएंगे। सुपरस्टार को इस गाने में जबरदस्त ऊर्जा से भरा देखा जा सकता है। गाने के लिरिक्स इतने मजेदार हैं कि आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। खेसारी लाल यादव हर बार कुछ नया करने के लिए जाने जाते हैं। जिसका सबूत है ये गाना। इस गाने को फैंस भी खूब पंसद कर रहे हैं और कमेंट्स बॉक्स में खेसारी लाल यादव की भर-भर कर तारीफ कर रहे हैं। 

कुछ ही घंटों में गाना हुआ हिट

गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इस गाने को कुछ ही घंटे हुए रिलीज को लेकिन अब तक इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ खेसारी लाल यादव का यह गाना हिट लिस्ट में शामिल हो गया है। गाने के बोल "मुरुगिया तसली में बनी" है। इस गाने को यूट्यूब चैनल "सारेगामा हम भोजपुरी" पर रिलीज किया गया है। बता दें कि, बीते सोमवार को इस गाने के टीजर को रिलीज किया गया था। इसे फैंस ने काफी पंसद किया था। लेकिन अब इस गाने को रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का ड्यूरेशन 3 मिनट 26 सेकंड का है। जिसमें मनोरंजन के साथ भरपूर ड्रामा देखा जा सकता है। खेसारी लाल यादव के इस होली सॉन्ग को महज 12 घंटों में 3.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि इस गाने को अब तक करीब 2 लाख लोगों ने लाईक भी किया है।

गाने में दिखी कमाल की केमेस्ट्री

खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में भोजपुरी एक्ट्रेस और डांसर पारूल यादव भी मौजूद हैं। गाने में हो रही नोक झोंक को फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। गाने में खेसारी और पारूल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने गाया है। जबकि इस गाने के लिरिक्स और डॉयरेक्शन का काम कृष्णा बेदर्दी ने संभाला है। कृष्णा बेदर्दी भोजपुरी सिनेमा के जाने माने डायरेक्टर हैं। इन्होंने अब तक कई भोजपुरी स्टार्स के साथ हिट गाने दिए हैं। कृष्णा सुपरस्टार पवन सिंह , खेसारी लाल यादव, दिनेश लाल यादव और रवि किशन जैसे बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुके हैं।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

फैंस इस गाने को सुनकर खूब एंजॉय कर रहे हैं। अपने चहेते स्टार के लिए फैंस सोशल मीडिया पर खूब मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में सुपरस्टार के लिए मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। राज मल्होत्रा नाम के एक यूजर ने खेसारी लाल यादव की तारीफ करते हुए लिखा "मंदिर बिना पुजारी के भोजपुरी इंडस्ट्री बिना खेसारी के अधूरा लगता है, हमें आप पर गर्व हैं भईया।" जबकि दूसरे यूजर ने लिखा "इनके आवाज में सच में जादू है। तभी तो पूरे विश्व की जनता के दिलों में राज करते हैं।" खेसारी लाल यादव के न जाने कितने ऐसे फैंस हैं जो अपने सुपरस्टार के लिए तारीफों के पुल बांध रहे हैं।


 

Created On :   25 Jan 2023 12:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story