Memories of Sushant: 'एम.एस धोनी' से लेकर 'छिछोरे' तक इन फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे सुशांत सिंह

Famous actor of Bollywood Sushant Singh Rajput has committed suicide Sushant Singh acted in these films
Memories of Sushant: 'एम.एस धोनी' से लेकर 'छिछोरे' तक इन फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे सुशांत सिंह
Memories of Sushant: 'एम.एस धोनी' से लेकर 'छिछोरे' तक इन फिल्मों के लिए याद किए जाएंगे सुशांत सिंह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एमएस धोनी की बायोपिक में लीड रोल निभाने वाले फेमस एक्टर सुशांत सिंह बॉलीवुड की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए। अपने बेहतरीन अभिनय से लोकप्रिय हुए सुशांत का आत्महत्या करना उनके फैंस के लिए चौंकाने वाला है। बतौर टेलीविजन एक्टर अपने करियर की शुरूआत करने वाले सुशांत बॉलीवुड के वो चमकते सितारे थे। जिन्होंने बहुत कम समय में बढ़ा मुकाम हासिल कर लिया था। 

सुशांत सिंह ने सबसे पहले "किस देश में है मेरा दिल" नाम के सीरियल में काम किया था पर उन्हें पहचान एकता कपूर के फेसम सीरियल पवित्र रिश्ता से मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का सफर शुरु किया था। वे फिल्म काय पो छे में लीड एक्टर के तौर पर नजर आए थे, और उनके अभिनय की तारीफ भी हुई थी। इसके बाद सुशांत ने लगातार एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी। 

"काय पो छे!" (Kai Po Che!)
सुशांत की सबसे पहली फिल्म साल 2013 में "काय पो छे!" आई थी। सुशांत की ये फिल्म तीन युवाओं के जीवन पर बेस्ड थी। इसमें उन्होंने एक ऐसे लड़के का किरदार प्ले किया था, जिसका खेलों में रुझान होता है। इस फिल्म में सुशांत की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थीं। 22 फरवरी 2013 को रिलीज हुई स्पोटर्स ड्रामा बेस्ड इस फिल्म ने बॉलीवुड पर जमकर तारीफ बटौरी थीं। महज 25 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के बाद सुशांत सिंह को बॉलीवुड से कई ऑफर मिलने लगे थे। 

Kai Po Che Full Hindi FHD Movie | Rajkummar rao, Sushant Singh ...

 

M.S Dhoni: The Untold Story (एम० एस० धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक एम.एस.धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। 30 सिंतबर 2016 में आई ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। सुशांत सिंह ने इस फिल्म में महेन्द्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। 104 करोड़ के बजट में इस फिल्म ने करीब 204 करोड़ से ज्यादा का करोबार किया था। इस फिल्म के बाद सुशांत सिंह को बॉलीवुड में एक अलग ही पहचान मिली थी। 

 

Sushant wouldn't let his folks watch 'M S Dhoni: The Untold Story'

 

Chhichhore (छिछोरे)
कॉमेडी-ड्रामा बेस्ड फिल्म छिछोरे सुशांत सिहं राजपूत की आखिरी फिल्म थी। इस फिल्म में सुशांत ने लीड रोल निभाया था। उनके साथ फिल्म में फीमेल लीड एक्टर के तौर श्रद्धा कपूर थी। इस फिल्म की कहानी तनाव में जी रहे युवाओं को सही तरह से जिदंगी जीने का मैसेज देने पर आधारित थी। फिल्म का निर्देशन नीतेश तिवारी ने किया था। 6 सिंतबर 2019 को रिलीज हुई इस फिल्म में बड़े पर्दे पर खूब सुर्खियां बटौरी थी। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 215 करोड़ रूपये का करोबार किया था। इस फिल्म के बाद सुशांत की फैन फोलोइंग में गजब का इजाफा हुआ था। हौरान करने वाली बात ये भी है कि इस फिल्म में सुशांत ने जो किरदार रील में निभाया था उस रियल में भूल गए।

 

kedarnath-movie-review-2 | Koimoi

 

"केदारनाथ" (Kedarnath)
सारा अली खान के साथ सुशांत साल 2018 में फिल्म "केदारनाथ" में नजर आए थे। इस फिल्म में सुशांत सिहं एक मुस्लिम युवक मंसूर खान के रूप में नजर आए थे। ये फिल्म केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा को केंद्र में रखकर बनी है। 68 करोड़ में बनी इस फिल्म ने करीब 100 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म में सुशांत और सारा की केमेस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। 
 

7 Reasons To Watch Sushant Singh Rajput, Bhumi Pednekar Dacoit ...

 

सोनचिड़िया (Sonchiriya)
"सोन चिड़िया" को अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया है। सोनचिड़िया की कहानी चंबल के डाकुओ की हैं और सुशांत सिंह डाकू के रोल में नजर आएं थे। इस फिल्म में उनके अलावा भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा हैं। फिल्म की कहानी एकदम देसी और चंबल के बीहड़ो में रची-बसी थी। फिल्म में सुशांत की जबरदस्त एक्ंटिग को लोगों ने खूब पसन्द किया था। 1 मार्च 2019 को रिलीज हुई सुशांत सिंह की फिल्म सोनचिड़िया को ज्यादा लोकप्रियता हासिल नहीं हुई, लेकिन सुशांत का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया। इस फिल्म के लिए सुशांत को हमेशा याद किया जाएगा। सुशांत की इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ था। इस फिल्म को 940 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था, लेकिन इस फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार नहीं किया।

 

 

 

Created On :   14 Jun 2020 9:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story