पांच साल बाद​ फिर साथ काम करेंगे फराह और दीपिका

Farah and Deepika will work together again after five years
पांच साल बाद​ फिर साथ काम करेंगे फराह और दीपिका
पांच साल बाद​ फिर साथ काम करेंगे फराह और दीपिका
हाईलाइट
  • जल्द ही एक्शन कॉमेडी फिल्म लेकर आ रही हैं फराह खान
  • दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में एंट्री फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से की थी।

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में एंट्री फराह खान की फिल्म ओम शांति ओम से की थी। इस फिल्म ने बॉलीवुड में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म में दीपिका ने शांति​ प्रिया का किरदार निभाया था और दर्शकों ने उनके किरदार को बहुत पसंद भी किया था। इसके बाद दीपिका और फराह ने ​हैप्पी ​न्यू ईयर में भी काम किया था। लेकिन 5 साल बाद यह दोनों फिर साथ काम करते ​हुए नजर आने वाले हैं। 

हालही में फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने बताया​ कि वे जल्द ही एक्शन कॉमेडी फिल्म लेकर आ रही हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने रोहित शेट्टी से हाथ मिलाया है। आपको बता दें कि फराह 5 साल बाद निर्देशक के तौर पर काम करने वाली हैं। 

फिल्म के लीड रोल के लिए भी फराह ने अपनी लीड एक्ट्रेस को चुन लिया है। उन्होंने किसी और को नहीं बल्कि अपनी आल टाइम फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को चुना है। अगर दीपिका इस आफर को स्वीकार करती हैं तो एक बार फिर फराह खान और दीपिका पादुकोण साथ नजर आ सकती हैं। दोनों ने साथ में आखिरी बार हैप्पी न्यू ईयर में काम किया था। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद, फराह ने भी डायरेक्शन से हाथ खीच लिया था। इस अपकमिंग फिल्म को लेकर रोहित शेट्टी ने कहा कि फराह खान का उनकी फिल्म में बतौर डायरेक्टर काम करना उनकी प्रॉडक्शन कंपनी के लिए सौभाग्य की बात है, क्योंकि वह एक प्रतिभाशाली और मेहनती इंसान हैं। रोहित ने कहा कि उनका यह असोसिएशन शानदार रहेगा। 

आपको बता दें कि फराह की यह एक्शन कॉमेडी फिल्म बहुत खास है। इस फिल्म में वे पहली बार रोहित शेट्टी के बैनर तले उनके साथ काम कर रही हैं। फराह ऐसी पहली महिला हैं, जो रोहित शेट्टी पिक्चर्स के बैनर तले डायरेक्शन करने वाली हैं। इसके ​पहले भी फराह ने कई फिल्मों में डायरेक्शन किया और वे सभी सुपर हिट रही हैं। दीपिका पादुकोण की बात की जाए तो फिलहाल उनके पास मेघना गुलजार की फिल्म छपाक है, खबरों की मानें तो जल्द ही उसकी शूटिंग शुरू हो सकती है। 
 

Created On :   8 Feb 2019 10:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story