फातिमा को ऑफर हुईं तांत्रिका, सैफ के साथ आ सकती हैं नजर

फातिमा को ऑफर हुईं तांत्रिका, सैफ के साथ आ सकती हैं नजर

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। सुपरहिट फिल्म "दंगल" से डेब्यू करने वाली फातिमा सना शेख ने अपने अभिनय से सबको दिवाना बना लिया है। उनकी​ पिछली फिल्म "ठग्स आफ हिंदुस्तान" भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। लेकिन उनके अभिनय को सराहा गया। इसके चलते, उन्हें कई फिल्मों का ऑफर मिला। पिछले दिनों खबर थी कि वे जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा होंगी। इस फिल्म को अ​नुराग बसु द्वारा बनाया जाएगा। लेकिन हाल ही में खबर आई कि उन्हें "तांत्रिक" ​फिल्म ऑफर हुई है। अगर वे फिल्म साइन करती हैं तो इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान होंगे। 

पवन कृपलानी के निर्देशन में बन रही फिल्म तांत्रिक में पहले मेल लीड के ​लिए एक्टर अभिषेक बच्चन को ऑफर दिया गया था। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया। इस फिल्म के लिए सैफ और फातिमा की जोड़ी लगभग तय है। इस वक्त फातिमा अनुराग बसु कि फिल्म में बिजी हैं, जिसका नाम अभी तक तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। फिल्म की कहानी कि बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की कहानी चार लोगों पर आधारित होगी। चारों की जिंदगी को पैरेलर चलेगी। यह कहानी एक ऐसे मुद्दे पर होगी,​ जिसे हम नजरअंदाज नहीं कर सकते। इसमें फातिमा के साथ सानिया मल्होत्रा भी होंगी। 

सान्या मल्होत्रा ने इस फिल्म की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने कहा था कि "मैं जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म के लिए काम शुरू कर दूंगी। मैं इस प्रोजेक्ट में आगे आने वाली चीजों का इंतजार कर रही हूं।" रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म साल 2019 में 6 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है। इस​ फिल्म में ​अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे कई कलाकार होंगे। 

Created On :   10 Feb 2019 3:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story