- शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 249 अंकों की उछाल के साथ खुला
- दिल्ली विधानसभा बजट सत्र आज से होगा शुरू, अनिल बैजल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल का ट्वीट-'आप इतिहास बनाने में सक्षम, कोई आपको रोकने ना पाए'
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर नारी शक्ति को किया सलाम
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
संजू को फिर लगा बड़ा झटका, बाथरूम सीन के खिलाफ केस दर्ज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'संजू' से जुड़े विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। सबसे पहले फिल्म के मंगल सूत्र वाले सीन पर उड़ाया गया सोनम कपूर का मजाक और अब बाथरूम सीन के खिलाफ शिकायत दायर की गई हैं। दरअसल ट्रेलर में दिखाए गए एक बाथरूम सीन के खिलाफ मुंबई के 'संघर्ष फाउंडेशन' में एक्टिविस्ट पृथ्वी मस्के ने शिकायत दायर की है।
उन्होंने फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को लिखे गए अपने पत्र में फिल्म में दर्शाई गई भारतीय जेलों की खस्ता हालत के बारे में जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि फिल्में जानकारी का साधन होती हैं और इनमें गलत चीजें दिखाकर लोगों को गुमराह करना ठीक नहीं है। बता दें कि फिल्म के एक सीन में रणबीर कपूर को जेल के बैरेक में बाथरूम के लीकेज से बचते दिखाया गया है।
मस्के का कहना है कि जानकारी के अनुसार सरकार और जेल प्रशासन जेलों का खासा ध्यान रखते हैं। उन्होंने कभी इसमें कोई कोताही नहीं की। ऐसे में फिल्म के इस सीन से लोगों में जेलों के प्रति गलत संदेश जाएगा। उन्होंने आगे लिखा- "पहले भी विजय माल्या भारतीय जेलों पर टिप्पणी कर चुके हैं"।
'संजू' इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे अधिक चर्चित है। ऐसे में बार-बार इस तरह के विवाद उठना फिल्म के लिए ठीक नहीं है। हालांकि इस विषय में सेंसर बोर्ड की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। फिल्म की कहानी बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। 29 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लीड एक्टर रणबीर कपूर हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।