फिल्म शोले फेम अभिनेता राजकिशोर का हार्ट अटैक से निधन

Film Sholay fame actor Raj kishore dies from heart attack
फिल्म शोले फेम अभिनेता राजकिशोर का हार्ट अटैक से निधन
फिल्म शोले फेम अभिनेता राजकिशोर का हार्ट अटैक से निधन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के गलियारे से एक दुख भरी खबर आ रही है। जाने-माने अभिनता राजकिशोर का निधन हो गया है। वह 85 साल के थे। बताया जा रहा है कि, उन्हें गुरुवार की रात 1.30 बजे दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। राजकिशोर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इसमें शोले का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में एक मशहूर सीन में राजकिशोर थे। जिस समय वो जेलर बने असरानी की आंखों से आंखें मिलाते हुए नजर आते हैं।

राजकिशोर ने पड़ोसन , दीलार, आसमान, राम और श्याम, हरे राम हरे कृष्णा, करिश्मा, पतंगा जैसी फिल्मों में काम किया है। अभिनेता का अंतिम संस्कार लगभग 10.30 बजे आरे क्रिमेटोरियम में हुआ।

देखिए शोले का वो सीन

अभिनेता राजकिशोर के बारे में कहा जाता है कि वह बड़े ही दिलखुश इंसान थे। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। 

Created On :   6 April 2018 10:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story