सलमान के बॉडीगार्ड शेरा पर गैंगरेप की धमकी देने के आरोप, FIR दर्ज

FIR lodged on Salmans bodyguard,accused of threatening gangrape
सलमान के बॉडीगार्ड शेरा पर गैंगरेप की धमकी देने के आरोप, FIR दर्ज
सलमान के बॉडीगार्ड शेरा पर गैंगरेप की धमकी देने के आरोप, FIR दर्ज

डिजिटल डेस्क,भोपाल। अब तक बॉलीवुड के दबंग खान के खिलाफ FIR फाइल होती आई हैं, लेकिन वो कहते है ना कि एक खरबूजे को देख दूसरा खरबूजा भी रंग बदलने लगता हैं। ठीक ऐसा ही कुछ हुआ है सलमान के सबसे चहेते राजदार बॉडीगॉर्ड शेरा के साथ। सलमान पर हाल ही में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट जुबैर खान ने FIR दर्ज करवाई है और अब उनके बॉडीगॉर्ड शेरा के खिलाफ एक महिला ने FIR दर्ज करवाई है। महिला मुंबई की रहने वाली है और उसका आरोप है कि शेरा ने उन्हें गैंगरेप की धमकी दी है।

Image result for salman khan shera bodyguard

शेरा के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही महिला ने शेरापर और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के  मुताबिक शेरा ने उसे जुबैर खान वाले केस में सेटलमेंट करने को कहा। ऐसा नहीं करने पर उससे गैंगरेप करने की बात कही। शिकायत और आरोपों के आधार पर शेरा पर आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

ये भी पढ़े-अभिनेता राम कपूर पर धोखाधड़ी का आरोप, 35 लाख का लोन नहीं चुकाया 

हालांकि शेरा ने महिला के सभी आरोपों से इनकार किया है।शेरा ने कहा कि "आरोप लगाने वाली महिला से उनकी कभी बात तक नहीं हुई है। वो ये भी नहीं जानते कि वो कौन है।" वहीं मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेरा के खिलाफ पहले भी शिकायत हो चुकी है। इससे पहले भी शेरा पर मारपीट और बंदूक से धमकाने के आरोप लग चुके हैं। एक मामले में पीड़ित ने शि‍कायत दर्ज कराई थी कि शेरा ने उसे बंदूक दिखाकर धमकाया था। वही उस शख्स का आरोप है कि शेरा ने उसकी गर्दन की हड्डी भी तोड़ दी थी।

Image result for salman khan shera bodyguard

आपको बता दें कि वैसे तो सलमान के कई बॉडीगार्ड हैं, लेकिन शेरा उनके सबसे खास हैं। शेरा परछाई की तरह सलमान के साथ रहते हैं। दो दशक से भी ज्यादा वक्त से शेरा, सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं और उनके सबसे भरोसेमंद व्यक्तियों में से एक हैं।

Created On :   21 Oct 2017 8:08 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story