OMG ! पद्मावती बनने के लिए दीपिका हर रोज बढ़ा लेती थीं 35 किलो वजन

for padmavati look deepika padukone carries 35 kgs every day
OMG ! पद्मावती बनने के लिए दीपिका हर रोज बढ़ा लेती थीं 35 किलो वजन
OMG ! पद्मावती बनने के लिए दीपिका हर रोज बढ़ा लेती थीं 35 किलो वजन

डिजिटल डेस्क,मुंबई। दीपिका पादुकोण की पीरियड फिल्म पद्मावती का ट्रेलर लॉन्च हो चुका हैं। इस फिल्म दीपिका के अलावा शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले फिल्म का पहला पोस्टर नवरात्रि पर रिलीज किया गया था, जिसमें दीपिका पद्मावती के रूप में नजर आ रही हैं। पोस्टर और ट्रेलर में उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में दीपिका ने बेहद कम मेकअप किया है, लेकिन इतिहास की खूबसूरत रानी को पर्दे पर उतारने के लिए भारी भरकम गहने और कपड़े बेहद खूबसूरती से कैरी किए हैं।   

फिल्म के ट्रेलर में दीपिका के भारी कारीगरी वाले कपड़े और गहनों से नजर नहीं हटती है। पद्मावती के रूप में दीपिका को गहनों से लाद दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पद्मावती के लुक के लिए जो गहने और कपड़े दीपिका ने पहने हैं उनका वजन खुद दीपिका के वजन से कुछ ही किलो कम था। 

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान करीब 58 किलो वजन वाली दीपिका पादुकोण का वेट बढ़ कर 93 किलो हो गया था। कारण सिर्फ यही कि उनके शरीर पर शूटिंग के दौरान हमेशा 35 किलो के गहने और कपड़े रहते थे। बताते हैं कि दीपिका को हर बार कई कई घंटों तक 20 किलो के गहने, चार किलो का दुपट्टा और 11 किलो का घाघरा सहित करीब 35 किलो का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ता था।

बताते हैं कि 200 कारीगरों ने 600 दिन काम कर 400 किलो सोना पिघला कर गहने बनाए। दीपिका ने "पद्मावती" का गेटअप पाने के लिए 35 किलो का वजन उठाया, बावजूद इसके उनके चेहरे पर शिकन की जगह अपने किरदार के भाव ही नजर आ रहे हैं। 

भंसाली की ये भव्य फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। ये रानी पद्मिनी की कहानी है। वो रानी श्रीलंका की थीं और महारावल रतन सिंह से विवाह किया था। अलाउद्दीन ख़िलजी उन पर सम्मोहित भी था।

Created On :   14 Oct 2017 2:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story