बीमारी और गरीबी से जूझ रहा है ये बॉक्सर, शाहरूख ने दी 5 लाख की मदद

former boxer Kaur Singh gets five lakh rupees from Shah Rukh Khan
बीमारी और गरीबी से जूझ रहा है ये बॉक्सर, शाहरूख ने दी 5 लाख की मदद
बीमारी और गरीबी से जूझ रहा है ये बॉक्सर, शाहरूख ने दी 5 लाख की मदद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ एशियाई गेम्स में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले बॉक्सर कौर सिंह ने अपने जीवन में कई बड़े बॉक्सरों को हराया है, लेकिन बीमारी से वो लड़ भी नहीं पा रहे हैं। कई चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले कौर सिंह इन दिनों बीमारी से जूझ रहे हैं और पैसों की गुहार लगा रहे हैं। उनके पास ऐसे वक्त में इतने पैसे भी नहीं है कि वो अपना इलाज का खर्चा भी नहीं उठा पा रहे हैं। सरकार के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शाहरूख खान भी कौर की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्होंने इस बॉक्सर को 5 लाख रुपए की मदद की है।

Image result for kaur singh


13 दिसंबर को कराया था दिल का इलाज

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कौर सिंह ने 13 दिसंबर को दिल का इलाज करवाया था, जिसका बिल भी वो भर नहीं पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने सरकार से भी मदद की गुहार लगाई थी। पिछले हफ्ते ही सरकार की तरफ से कौर सिंह को 5 लाख रुपए की मदद दी गई है। अब शाहरूख खान भी इंसानियत के नाते कौर सिंह की मदद के लिए आगे आए हैं और उन्हें 5 लाख रुपए की मदद दी है। खबरों की मानें तो शाहरूख का कहना है कि "खिलाड़ी हमारे देश का गर्व है और ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनकी देखभाल करें।"

सरकार पहले ही कर चुकी है मदद

गरीबी और बीमारी दोनों से लड़ रहे कौर सिंह की मदद करने के लिए सरकार ने हाथ आगे बढ़ाया है। स्पोर्ट्स मिनिस्टर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ट्वीट कर कौर सिंह को 5 लाख रुपए की मदद देने की जानकारी दी है। राज्यवर्धन ने ट्वीट किया "पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्डी कौर सिंह की बीमारी के बारे में पता चला। सर, आपने हमेशा देश का सिर ऊंचा रहा है। आज इंडिया आपका सिर नहीं झुकने देगा। हम नेशनल वेलफेयर फंड से 5 लाख रुपए की मदद देंगे।"

पंजाब सरकार ने नहीं की कोई मदद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कौर सिंह का कहना है कि जब 1982 के एशियन गेम्स में उन्होंने 3 गोल्ड मेडल जीते थे, तब की पंजाब सरकार ने उन्हें 1 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। कौर सिंह ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने 1982 में घोषणा की थी कि उनको सरकार की तरफ से 1 लाख रुपए का कैश प्राइज दिया जाएगा, लेकिन 35 साल गुजर गए और अभी तक उन्हें इस इनाम की पूरी राशि नहीं मिली है। कौर सिंह ने आगे ये भी बताया कि एक बार उन्होंने इस बारे में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात की, तो वो उनको सिर्फ 10 हजार रुपए चले गए और बाकी के पैसों का वो आज भी इंतजार कर रहे हैं।

Image result for kaur singh

एशियन गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड

कौर सिंह उस वक्त के सबसे बड़े बॉक्सर थे और उनके सामने टिक पाना हर किसी के बस की बात नहीं थी। 1982 के एशियन गेम्स में कौर सिंह ने इंडिया के लिए 3 गोल्ड मेडल जीते थे। उस वक्त की पंजाब सरकार ने उन्हें 1 लाख रुपए कैश देने का ऐलान किया था, लेकिन अब तक नहीं दिया गया है। एशियन गेम्स के अलावा कौर सिंह किंग्स कप और एशियन चैंपियनशिप में भी मेडल जीत चुके हैं।

24 दिनों तक हॉस्पिटल में थे एडमिट

बताया जा रहा है कि कौर सिंह की तबीयत इतनी खराब हो चुकी थे कि वो ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। कहा जा रहा है कि कौर सिंह पिछले 24 दिनों से मोहाली के एक हॉस्पिटल में एडमिट थे, लेकिन सरकार की तरफ से कोई भी उनसे मिलने तक नहीं आया। कौर सिंह का नाम उन बॉक्सरों में शामिल हैं, जिन्होंने दिग्गज बॉक्सर मोहम्मद अली से फाइट की है। बताया जा रहा है कि पिछले महीने उनके शरीर ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके बाद उन्हें संगरूर से मोहाली लाया गया। यहां वो 24 दिनों तक एडमिट थे।

कर्ज से परेशान चल रहे हैं कौर सिंह

खबरों की मानें तो इस वक्त कौर सिंह बीमारियों के साथ-साथ कर्ज से भी परेशान चल रहे हैं। बीमारी के कारण उन्होंने लाखों रुपए का कर्जा ले रखा है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस से रिटायर्ड होने के बाद उन्हें पेंशन तो मिलती है, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो अपनी दिल की बीमारी का इलाज करा सकें। इसके लिए 2 साल पहले कौर सिंह ने 2 लाख रुपए का कर्ज लिया था, जिसका ब्याज वो आज भी चुका रहे हैं। इसके साथ ही ये बीमारी के कारण उन्होंने फिर से कर्जा लिया है। 

Created On :   20 Dec 2017 2:43 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story