चाइनीज लड़की ने घर खरीदने के लिए बनाए 20 बॉयफ्रेंड

By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 9:27 AM IST
चाइनीज लड़की ने घर खरीदने के लिए बनाए 20 बॉयफ्रेंड
डिजिटल डेस्क,बीजिंग. चीन की एक लड़की की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। इस लड़की ने हाल ही में अपना घर खरीदा है, लेकिन घर खरीदने के लिए उसने पैसे जुटाने के लिए जो अनोखा तरीका अपनाया उसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएगें, जिस कारण वो सोशल मीडिया मे छाई हुई है।
चीन के शेनजेन की रहने वाली शियोअली को घर खरीदने के लिए पैसों की जरूरत थी जो उसके पास नहीं थे। लेकिन लड़की हर हाल में घर खरीदना चाहती थी, लिहाज़ा उसने 20 बॉयफ्रेंड बनाए और हर बॉयफ्रेंड से एक iphone मांगा।
जब सभी लड़कों ने उसे iphone गिफ्ट कर दिए तो उसने उन्हें एक ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर बेच दिया, जिससे उसे लगभग 120,000 चाइनीज युआन मिले। इन पैसों को जमा करके उसने अपने लिए घर खरीद लिया। लड़की की कहानी उसकी एक दोस्त ने अपने ब्लॉग पर शेयर की है, जो वायरल हो गई है। लड़की के इस कदम पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बहरहाल सोचने की बात ये है कि जब उन 20 लड़कों को इस बात का पता चला होगा, तो उन्होंने क्या सोचा होगा।
Created On :   8 July 2017 1:37 PM IST
Next Story