भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार का है 78वां बर्थ-डे, पहली बेटी का भी आज ही के दिन हुआ था जन्म

Happy birthday first superstar of Indian cinema actor Rajesh Khanna 
भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार का है 78वां बर्थ-डे, पहली बेटी का भी आज ही के दिन हुआ था जन्म
भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार का है 78वां बर्थ-डे, पहली बेटी का भी आज ही के दिन हुआ था जन्म

डिजिटल डेस्क (भोपाल) दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना और उनकी एक्ट्रेस बेटी ट्विंकल खन्ना का आज जन्मदिनहै। बॉलीवुड में काका के नाम से मशहूर हुए सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज 78वां जन्मदिन है। 29 दिसंबर, 1942 को अमृतसर (पंजाब) में राजेश खन्ना का जन्म हुआ था और उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 दिसंबर, 1974 को मुंबई में हुआ। ट्विंकल के पति बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार हैं। राजेश खन्ना उर्फ काका को भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार भी कहा जाता है। 

राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म "नमक हरम", आनंद, अमर प्रेम, आराधना, कटि पतंग, दहग, अनुरुद्ध और "सफर" ने उन्हें हमेशा के लिए सुपरस्टार बना दिया। राजेश खन्ना का जन्म अमृतसर में हुआ था और उनका नाम जतिन खन्ना रखा गया। राजेश खन्ना को पहला फिल्मी ब्रेक तब मिला जब वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा प्रतियोगिता के विजेता बने। राजेश खन्ना ने  बॉलीवुड में डेब्यू चेतन आनंद की फिल्म "आखिरी खत" से किया था, लेकिन उन्हें पहचान मिली फिल्म "राज" से।  

भारतीय सिनेमा में अभी तक सिर्फ एक राजेश खन्ना ही ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दी थी। 1969 से 1971 तक। राजेश खन्ना के सबसे अच्छा वक्त शक्ति सामंत की फिल्म "आराधना" से शुरू हुआ, जो फिल्म "हाथी मेरे साथी" तक जारी रहा। राजेश खन्ना ने 1973 में एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली और उनकी दो बेटियां हैं ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना। 

Created On :   29 Dec 2020 6:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story