अरिजीत को दुनिया में भारतीय संगीत फैलाते देख खुशी होती है : कुमार सानू

Happy to see Arijit spreading Indian music in the world: Kumar Sanu
अरिजीत को दुनिया में भारतीय संगीत फैलाते देख खुशी होती है : कुमार सानू
अरिजीत को दुनिया में भारतीय संगीत फैलाते देख खुशी होती है : कुमार सानू
हाईलाइट
  • अरिजीत को दुनिया में भारतीय संगीत फैलाते देख खुशी होती है : कुमार सानू

मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक कुमार सानू मशहूर गायक अरिजीत सिंह के बड़े प्रशंसक हैं। उनका कहना है कि वह इस युवा कलाकार को पूरी दुनिया में भारतीय संगीत को फैलाते देखकर खुश हैं।

सानू ने हाल ही में जैमिन के एक एपिसोड में अरिजीत का गाना मुस्कुराने की वजह गाकर उन्हें सम्मान दिया था।

इसके बाद अरिजीत ने सानू के गाने की झलक फेसबुक पर साझा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया था।

सानू ने कहा, अरिजीत को पूरी दुनिया में भारतीय संगीत के परफॉर्मेंस देते हुए देखकर मुझे बहुत खुशी होती है और यह देखना आश्चर्यजनक है कि वह कैसे पश्चिमी संगीत को भारतीय धुनों में ढालता है। मुझे खुशी है कि हमारे पास एक गायक है जिसने इतनी कम उम्र में संगीत में इतना योगदान दिया है। भगवान ने उसे इस कला से नवाजा है।

संगीत बनाने के लिए जैमिन बॉलीवुड और डिजिटल म्यूजिक स्टार्स को एक साथ लाता है।

एसडीजे/एसजीके

Created On :   7 Oct 2020 1:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story