तापसी के साथ बाइक राइड पर निकले हर्षवर्धन कपूर

harshvardhan take tapsee to bike ride for pramotion of his film
तापसी के साथ बाइक राइड पर निकले हर्षवर्धन कपूर
तापसी के साथ बाइक राइड पर निकले हर्षवर्धन कपूर

डिजिटल डेस्क, मंबई। फिल्म "भावेश जोशी सुपरहीरो" को प्रमोट करने के लिए आजकल सोनम कपूर के भाई हर्षवर्धन कपूर काफी कोशिशें कर रहे हैं। इसी के चलते हर्षवर्धन कपूर रविवार को एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लेकर बाइक राइड पर निकले। दोनों इस दौरान लोखंडवाला की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दिए। दोनों सितारे अपने बिजी शेड्यूल में से थोड़ा-थोड़ा टाइम निकालकर फिल्म के प्रमोशन के लिए निकले। प्रमोशन के दौरान दोनों काफी मौज-मस्ती करते हुए भी नजर आए।

 


हर्षवर्धन की स्पेशल बाइक 

इस मौके पर हर्षवर्धन ने मीडिया चर्चा की और बताया कि उनकी ये बाइक उनकी फिल्म के कैरेक्टर भावेश जोशी की है। जिसे वो खुद अपने हाथों से बनाता है। प्रोमो में भावेश जोशी जिस बाइक को चलाता है। इसके साथ प्रमोशन करना काफी इंटरेस्टिंग है। इस दौरान हर्षवर्धन ने तापसी को बिजी शेड्यूल में से समय निकालने के लिए शुक्रिया अदा भी किया। वहीं तापसी ने बताया कि ये बहुत ही बेहतरीन बाइक है और इसे ऑक्शन के लिए म्यूजियम में रखना चाहिए।

 


हर्षवर्धन की दूसरी फिल्म है भावेश जोशी 

"भावेश जोशी सुपरहीरो" हर्षवर्धन कपूर की दूसरी फिल्म है। इसके पहले उन्होंने साल 2016 में फिल्म मिर्जिया से डेब्यू किया था। जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। हालांकि हर्षवर्धन की इस नई फिल्म से काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं। आपको बता दें कि फिल्म "भावेश जोशी सुपरहीरो" विक्रम मोटवानी ने डायरेक्ट की है। जिन्होंने आठ साल में अब तक केवल 4 फिल्में ही बनाई हैं।

 


भाई-बहन की फिल्म होगी क्लैश 

गौरतलब है कि इसी दिन हर्षवर्धन की बहन सोनम कपूर आहूजा की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। जब हर्षवर्धन से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मसले पर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर सोचते हैं क्योंकि फिल्म में उनका सारा पैसा लगा होता है। दोनों की फिल्में अपनी-अपनी जगह अलग हैं। तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। बहरहाल अब ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि दर्शकों की उम्मीदों पर दोनों में से किसकी फिल्म खरी उतरने वाली है। 

 

Created On :   29 May 2018 4:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story