क्या अक्षय के स्टारडम पर उठने लगे हैं सवाल? सम्राट पृथ्वीराज के डायरेक्टर ने ठहराया फिल्म फ्लॉप होने के लिए अक्षय को जिम्मेदार

Have questions started arising on Akshays stardom? Samrat Prithvirajs director blames Akshay for the films flop
क्या अक्षय के स्टारडम पर उठने लगे हैं सवाल? सम्राट पृथ्वीराज के डायरेक्टर ने ठहराया फिल्म फ्लॉप होने के लिए अक्षय को जिम्मेदार
बॉक्स ऑफिस क्या अक्षय के स्टारडम पर उठने लगे हैं सवाल? सम्राट पृथ्वीराज के डायरेक्टर ने ठहराया फिल्म फ्लॉप होने के लिए अक्षय को जिम्मेदार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार का फिल्मो के मामले में समय अभी समय अच्छा नही चल रहा हैं। अक्षय की लगातार 2 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरी तरह से पिटी हैं। अक्षय को अपनी हालिया रिलीज सम्राट पृथ्वीराज से बहुत उम्मीदे थी पर फिल्म दर्शको के दिल में जगह नही बना पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। 200 करोड़ के बजट मे बनी फिल्म का 80 करोड़ भी कमाना मुश्किल हो गया हैं। 

लगातार फिल्मो के फ्लॉप होने के कारण अब अक्षय पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इसी बीच सम्राट पृथ्वीराज के डायरेक्टर डॉ चन्द्र प्रकाश दिवेदी का एक बयान चर्चा मे है जिसमें वे इशारो ही इशारो में पृथ्वीराज के फ्लॉप होने का जिम्मेदार अक्षय को बता रहे हैं। 

अक्षय को ठहराया जिम्मेदार
सम्राट पृथ्वीराज के डायरेक्टर डॉ चन्द्र प्रकाश दिवेदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि पृथ्वीराज के फ्लॉप होने का कारण अक्षय के कुछ पुराने एक्शन्स और बयान हैं जिसके चलते फिल्म के बिजनेस पर असर पड़ा और फिल्म फ्लॉप हो गई। डायरेक्टर साहब ने इशारो ही इशारो में अक्षय को पृथ्वीराज के फ्लॉप होने का जिम्मेदार ठहराया हैं। डॉ चन्द्र प्रकाश दिवेदी ने कहा कि ऑडियंस को किसी एक्टर को रिजेक्ट करने का हक है पर अक्षय इंडस्ट्री में बहुत समय से हैं और अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होने फिल्म में अपने रोल पर बहुत मेहनत की थी और उसे बखूबी निभाया था, पर एक्टर का पान मसाला ब्रैंड का एड करना, भगवानो पर विवादित बयान देने के कारण फिल्म को नुकसान पहुंचा। खबरे हैं कि फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी अक्षय को ही फिल्म के फ्लॉप होने का जिम्मेदार माना है। 

अक्षय जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर रक्षाबंधन के साथ वापसी करने जा रहे हैं, अब यह देखना रोचक होगा कि क्या अक्षय रक्षाबंधन से अपने फ्लॉप फिल्मो का सिलसिला तोड़ पाएंगे या नहीं।  

Created On :   23 Jun 2022 8:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story