खासदार महोत्सव में हेमा मालिनी की लाजवाब प्रस्तुति

Hema Malinis wonderful performance at the khasdaar Festival
खासदार महोत्सव में हेमा मालिनी की लाजवाब प्रस्तुति
खासदार महोत्सव में हेमा मालिनी की लाजवाब प्रस्तुति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ड्रीम गर्ल हेमा मालनी की वैसे तो हर अदा निराली होती है। खासदार महोत्सव में एक ओर मां दुर्गा का विकराल रूप देखकर दर्शक अचंभित हुए, तो दूसरी ओर पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। मां दुर्गा के विभिन्न रूपों के दर्शन पाकर दर्शक धन्य हो गए। इसके साथ माँ दुर्गा की शक्ति, भक्ति और उपासना का मंचन किया गया। खासदार सांस्कृतिक महोत्सव में नृत्यांगना व अभिनेत्री, सांसद हेमा मालिनी द्वारा शास्त्रीय नृत्य के माध्यम से चेहरे की भावभंगिमाएं और मां दुर्गा के विभिन्न रूपों को प्रस्तुत किया गया।

 

ये रहे प्रमुखता से उपस्थिति
ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय में "दुर्गा" नृत्य नाटिका कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया। इस दौरान मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि, खासदार सांस्कृतिक महोत्सव ने नागपुर को एक अलग पहचान दी है और शहर में संस्कृति की ओर रुझान बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके लिए नितिन गडकरी का आभार माना। कार्यक्रम में महापौर नंदा जिचकार, श्रीकांत देशपांडे, रमेश मंत्री, दत्ता मेघे, नागो गणार, राजेश बागड़ी, जयप्रकाश गुप्ता, विधायक कृष्णा खोपड़े, सुधाकर कोहले, सुधाकर देशमुख, मिलिंद माने, विकास कुंभारे, अनिल सोले, गिरीश व्यास मुख्य रूप से मौजूद थे।

 

मां दुर्गा के विविध रूपों को दिखाया
महोत्सव में मां दुर्गा के  विभिन्न स्वरूपों और गुणों का वर्णन किया गया। नृत्य नाटिका की शुरूआत ‘या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता’ मंत्र से की गई। हेमा मालिनी और नाट्यविहार कला केंद्र की कृति दुर्गा नृत्य प्रस्तुति दी। नृत्य निर्देशन भूषण लखन और संगीत निर्देशन रवींद्र जय द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी नागपुर में आयोजित खासदार महोत्सव में शिरकत करने हेमा मालिनी पहुंची थी। उस दौरान उन्होंने द्रौपदी नृत्य नाटिका पेश की थी जिसे नागपुरवासियों ने काफी पसंद किया था। खा्सदार सांस्कृतिक महोत्सव में सोमवार को कुमार विश्वास अपनी प्रस्तुति देंगे। प्रोग्राम नि:शुल्क रखा गया है जिसका शहरवासी बड़ी संख्या में लाभ उठा रहे हैं। 

Created On :   17 Dec 2018 5:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story