205 कब्र, 20 बलि वेदी, खंडहर में मिला 5 हजार साल पुराना नर कंकाल

human skeleton found in china with 205 Graves
205 कब्र, 20 बलि वेदी, खंडहर में मिला 5 हजार साल पुराना नर कंकाल
205 कब्र, 20 बलि वेदी, खंडहर में मिला 5 हजार साल पुराना नर कंकाल

डिजिटल डेस्क, बीजिंग. अनोखी चीजों और संस्कृति के लिए प्रसिद्ध चीन में एक 5000 साल पुराना कंकाल मिला है। इसकी लंबाई 1.8 मीटर बताई जा रही है। यह कंकाल पूर्वी चीन के शांगडांग राज्य के खंडहरों में मिला है। झांगगिकू जिले के जियाओजिया गांव में 2016 से अब तक 104 पुराने घरए 205 कब्र और 20 बलि वेदी खोजी जा चुकी हैं। 

शांगडांग विश्वविद्यालय के इतिहास और कला विभाग के प्रमुख फैंग हुई ने बताया कि अगर यह इंसान जिंदा होता तो इसकी लंबाई निश्चित तौर पर 1.9 मीटर से भी ऊपर होती। उन्होंने कहा कि यह कंकाल लोंगशान सभ्यता का लगता है। उस वक्त लोंगों में खाने पर काफी ध्यान दिया जाता था। अच्छा खाने से ही उसका शरीर का ढांचा ऐसा है। उस वक्त के लोगों का मुख्य भोजन बाजरा और सुअर होता था।

कब्रों से मिली हड्डियों को मापने पर पता लगा कि इन इंसानों की लंबाई लगभग 1.8 से 1.9 मीटर के बीच होगी। कुछ कब्र में सुअर की हड्डियां और दांत भी मिले। पुरातत्त्ववेत्ताओं के मुताबिक उस वक्त लोगों की कब्र बड़ी बनाई जाती थी क्योंकि उनका खानपान अच्छा होता था। इसलिए शरीर की बनावट भी लंबाई से मोटाई तक अधिक होती थी।

 

Created On :   6 July 2017 5:02 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story