सोनम कपूर से मिलने दौड़े-दौड़े आए पति आनंद आहूजा

Husband Anand Ahuja came running to meet Sonam Kapoor
सोनम कपूर से मिलने दौड़े-दौड़े आए पति आनंद आहूजा
बॉलीवुड सोनम कपूर से मिलने दौड़े-दौड़े आए पति आनंद आहूजा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने प्रेग्नेंसी जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वह अपने पति आनंद आहूजा को काफी मिस कर रही थी।

आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बाद दोनों लंदन शिफ्ट हो गए थे। लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते वह मुंबई आ गई और आनंद लंदन में रह रहे हैं।

लेकिन सोनम कपूर से मिलने आनंद मुंबई आए हुए है। इसका पता सोनम के इंस्टाग्राम स्टोरी से चला।

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, फाइनली।

वीडियो में सोनम ब्लू कलर की शर्ट पहनी हुई है और गोल्डन नेकलैस और झुमके भी कैरी किए हुए है। वहीं आनंद ने ब्लैक शर्ट पहनी हुई है। वह सोनम के माथे पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए, उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरे प्यार के साथ पुनर्मिलन

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही शोम मखीजा की ब्लाइंड में दिखाई देंगी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   30 May 2022 11:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story