- Dainik Bhaskar Hindi
- Entertainment
- iffi jury watched film s durga and give his report to ministry
दैनिक भास्कर हिंदी: IFFI की ज्यूरी ने देखी फिल्म 'एस दुर्गा, मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मलयाली फिल्म 'एस दुर्गा' को लेकर शुरू हुए विवाद बढ़ते ही जा रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इस फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी थी । इस फिल्म को देखने के बाद IFFI ने अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को भेज दी है।
आपको बता दें कि केरल हाई कोर्ट ने फिल्म 'एस दुर्गा' को गोवा में चल रहे भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाए जानें का आदेश दिया था। IFFI के चेयरपर्सन राहुल रावैल ने बताया कि फिल्म 'एस दुर्गा' को ज्यूरी ने देखा और अपनी रिपोर्ट सूचना प्रसारण मंत्रालय को सौंप दी है। अब मंत्रालय ही इस फिल्म पर फैसला करेगा कि फिल्म की स्क्रीनिंग होगी या नहीं। खबरों की माने तो फिल्म महोत्सव के आखिरी दिन दिखाई जा सकती है।
गौरतलब है कि फिल्म को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। फिल्म के नाम को लेकर भी आपत्ति जताई गई थी जिसके बाद फिल्म का नाम भी बदला जा गया था। वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म को भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाने वाली फिल्मों की सूची से हटा दिया था।
फिल्म को महोत्सव से हटाए जाने के बाद निर्देशक ने कोर्ट का रास्ता अपनाया था। जिसके बाद केरल हाई कोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाए जानें का आदेश दिया था। फिल्म के निर्देशक सनल कुमार शशिधरन इस फैसले को 'सिनेमा और लोकतंत्र' की जीत कहा था। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि 'मैं प्राय: जीत का उत्सव नहीं मनाता हूं। लेकिन, इस मामले में मैं इससे दूर नहीं रह सकता। यह हमारे लोकतंत्र की जीत है। यह जूरी के उन लोगों की भी जीत है, जिन्होंने इसके लिए इस्तीफा दिया।
बता दें कि इस फिल्म के निर्माता अभी 11वें एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड (एपीएसए) में फिल्म प्रदर्शित करने के लिए ब्रिसबेन में हैं। पहले इस फिल्म का नाम 'सेक्सी दुर्गा' रखा गया था, लेकिन 13 सदस्यीय जूरी की सिफारिशों को खारिज करते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म 'एस दुर्गा' और मराठी फिल्म 'न्यूड' को महोत्सव से हटा दिया था। यह फिल्मोत्सव 28 नवम्बर तक चलेगा।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: सुरक्षा घटाए जाने पर लालू का तंज- क्या भारत पाकिस्तान पर चढ़ाई करने वाला है?
दैनिक भास्कर हिंदी: कश्मीर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, भीड़ में लगे 'बूम-बूम अफरीदी' के नारे
दैनिक भास्कर हिंदी: 7वां वेतन आयोग : सरकार ने बढ़ाया दोगुना डीए
दैनिक भास्कर हिंदी: मेयर बंगले को ठाकरे स्मारक बनाने पर हाईकोर्ट को ऐतराज