IIFA 2018: बैंकॉक में ग्रीन कारपेट पर उतरे सितारे, नवाजुद्दीन बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

IIFA 2018: बैंकॉक में ग्रीन कारपेट पर उतरे सितारे, नवाजुद्दीन बने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर

डिजिटल डेस्क, बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक आज बॉलीवुड सितारों से जगमगा रही है। यहां इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी यानी आईफा (IIFA) अवॉर्ड बांटे जा रहे हैं। हिंदी फिल्म जगत के तमाम सितारें यहां मौजूद हैं। इस साल आईफा के 19 साल पूरे हो रहे हैं। इस बार कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बहुत कुछ नया किया गया है।

LIVE UPDATES :
 

  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस मेहर विज (सीक्रेट सुपरस्टार)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल नवाजुद्दीन सिद्दीकी-फिल्म मॉम
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर कोंकणा सेन शर्मा (ए डेथ इन द गुंज)
  • अमाल मलिक, तनिष्क बाग्ची, अखिल सचदेवा को (बद्रीनाथ की दुल्हनिया) के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवार्ड मिला।
  • बेस्ट कोरियोग्राफी- विजय गांगुली और रुएल डोसन वारिन्दानी (जग्गा जासूस)
  • बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर-प्रीतम चक्रवर्ती (जग्गा जासूस)
  • बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- एनआई वीएफएक्सवाला (जग्गा जासूस)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले-नितेश तिवारी और श्रेयश जेनस (बरेली की बर्फी)
  • बेस्ट डॉयलॉग- हितेश केवल्य (शुभ मंगल सावधान)
  • बेस्ट एडिटिंग-वेंकट मैथ्यू (न्यूटन)
  • बेस्ट साउंड डिजाइन- दिलीप सुब्रमण्यम और गणेश गंगाधरन (टाइगर जिंदा है)
  • प्लेबैक सिंगर (एंजलिक वाइस) सीक्रेट सुपरस्टार-रेख मिश्रा
  • प्लेबैक सिंगर- अरिजित सिंह (हवाएं) फिल्म जब हैरी मेट सेजल
  • कीर्ति सैनन स्टाइल आइकॉन ऑफ द ईयर

खास बात ये हैं कि इस बार बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में शुमार रेखा भी परफॉर्म करती नजर आएंगी। वरुण धवन ने शनिवार को बैंकाक के एक मॉल में "टन टना टन", "बद्रीनाथ की दुल्हनिया" और "पलट" आदि गानों पर अपने फैंस के साथ ठुमके लगाए।

वरुण बॉलावुड में एक लंबा सफर तय कर चुके हैं, वह डेविड धवन के बेटे हैं। बहुत ही कम समय में उन्होंने लोकप्रियता हासिल की है। वरुण को मास परफार्मर भी कहा गया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 10 साल बाद आईफा अवॉर्ड का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट में पहुंचे सभी कलाकार एक से बढ़कर एक परफार्मेंस देकर आईफा में चार चांद लगाने वाले हैं। टीवी की फेमस कलाकार मौनी राय आईफा में पहली बार परफॉर्म कर रही हैं। 22 जून से आईफा अवॉर्ड का आगाज हुआ है। इस इवेंट में पहले दिन आईफा रॉक्स का आयोजन किया गया।

आईफा रॉक्स 2018 की शाम को बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री के सिंगर्स और कंपोजर्स ने अपनी अवाज की जादू से सजाया। प्रीतम को फिल्म "जग्गा जासूस" में बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक के लिए अवॉर्ड दिया गया है। तो वहीं बेस्ट सिंगर का अवॉर्ड अरिजीत सिंह और मेघना मिश्रा ने अपने नाम किया। अरिजीत सिंह को यह अवॉर्ड "जब हैरी मेट सेजल" के "हवाएं" गाने के लिए मिला। 24 जून यानि की आज रात को आईफा अवॉर्ड 2018 के मुख्य पुस्कार की घोषणा की जाएगी।

रितेश देशमुख और करण जौहर अवार्ड समारोह में होस्ट की कमान संभाल रहे हैं।

ये है आईफा नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट : 

बेस्ट फिल्म

बरेली की बर्फी
हिंदी मीडियम
न्यूटन
टॉयलेट - एक प्रेम कथा
तुम्हारी सुलु

बेस्ट डायरेक्टर

अश्विने अय्यर तिवारी (बरेली की बर्फी)
साकेत चौधरी (हिंदी मीडियम)
अनुराग बसु (जग्गा जासूस)
अमित वी मसुरकर (न्यूटन)
सुरेश त्रिवेणी (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट एक्टर (फीमेल)

आलिया भट्ट (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
श्रीदेवी (मॉम)
जायरा वसीम (सीक्रेट सुपरस्टार)
भूमि पेडनेकर (शुभ मंगल सावधान)
विद्या बालन (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट एक्टर (मेल)

इरफान खान (हिंदी मीडियम)
रणबीर कपूर (जग्गा जासूस)
आदिल हुसैन (मुक्ति भवन)
राजकुमार राव (न्यूटन)
अक्षय कुमार (टॉयलेट एक प्रेम कथा)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)

सीमा पहवा (बरेली की बर्फी)
तब्बू (गोलमाल अगेन)
मेहर विज (सीक्रेट सुपरस्टार)
सीमा पहवा (शुभ मंगल सावधान)
नेहा धूपिया (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)

राजकुमार राव (बरेली की बर्फी)
दीपक डोबरियाल (हिंदी मीडियम)
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (मॉम)- विनर
पंकज त्रिपाठी (न्यूटन)
विजय मौर्या (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट स्टोरी

अमिता वी मसुरकर (न्यूटन)
सिद्धार्थ-गरिमा (टॉयलेट एक प्रेमकथा)
सुरेश त्रिवेणी (तुम्महारी सुलु)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन

अमाल मलिक, तनिष्क बाग्ची, अखिल सचदेवा (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)-विनर्स
प्रीतम (जग्गा जासूस)
तनिष्क बाग्ची, गुरु रंधावा-रजत नागपाल, अमर्त राहुत, सांतनु घाटक (तुम्हारी सुलु)

Created On :   24 Jun 2018 5:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story