क्या हॉलीवुड में शामिल होना है रणबीर कपूर का सपना? यहां जाने इसे लेकर क्या हैं एक्टर के प्लान

Is Ranbir Kapoors dream to join Hollywood? Know here what is the actors plan regarding this
क्या हॉलीवुड में शामिल होना है रणबीर कपूर का सपना? यहां जाने इसे लेकर क्या हैं एक्टर के प्लान
रणबीर कपूर का हॉलीवुड ड्रीम क्या हॉलीवुड में शामिल होना है रणबीर कपूर का सपना? यहां जाने इसे लेकर क्या हैं एक्टर के प्लान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर की फैन फॉलिंग कभी कम नहीं परती, हालांकि एक्टर ने शादी कर ली है, लेकिन लड़किया आज भी उनके पीछे दीवनी हैं। रणबीर इंडस्ट्री के टायलेंटेड एक्टर्स में एक है और आलिया भट्ट के साथ अपनी शादी को लेकर वो लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि बॉलीवुड में कपूर फैमली में का दबदवा आज से नहीं कई अर्सों से है। और इस बात को वो बार-बार साबित करते आए हैं।

क्या रणबीर करेंगे हॉलीवुड डेब्यू

गलैमरस एक्ट्रेस और रणबीर कपूर की वाइफ आलिया भट्ट जल्द ही हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, इसके बाद मीडिया में ये भी खबर आई थी कि, क्या रणबीर भी हॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। बर्फी एक्टर ने इसे लेकर हाल ही में एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए कहा कि, वह रियल लाइफ में ऑडिशन से डरते हैं और इसलिए फिलहाल वो ऐसा कोई प्लान नहीं बना रहे हैं। एक्टर ने यह भी कहा कि हॉलीवुड में जाने का उनका कोई ड्रीम नहीं था।

एक्टर के अनुसार वह जहां हैं वहीं खुश हैं और ड्रीम सिर्फ "ब्रह्मास्त्र" के लिए हैं। रणबीर ने यह भी कहा कि अगर आप दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं, तो आप इसे अपने कल्चर और भाषा के साथ कर सकते हैं। रणबीर को लगता है कि हामारे कल्चर वो सब कुछ है जो सभी को एनटरटेन कर सकता है और सभी दर्शकों के दिल को छू सकता है।

वर्क फ्रेंट की बात करें तो रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म "ब्रह्मास्त्र" में नजर आएंगे और फिलहाल वो इसके रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, इस फिल्म में वो अपनी वाइफ आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये 9 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है।

Created On :   14 Jun 2022 10:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story