जीवन में मुश्किल समय हमें परफेक्ट बनाता है : काजल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी शो सिर्फ तुम में नजर आ रही अभिनेत्री काजल पिसल को लगता है कि जीवन में मुश्किल समय हमें परफेक्ट बनाता है।
उन्होंने आगे कहा कि, जिंदगी में कठिन समय से गुजरना हमें बहुत कुछ सीखा जाता है। उस समय हमें काफी बदलाव की जरूरत होती है। हम उस समय वास्तव में सीखते हैं कि हमारे जीवन में कौन और कैसे लोग मायने रखते हैं।
अभिनेत्री को लगता है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें अपने किरदारों और पर्दे पर अभिनय करने वाली परिस्थितियों से वास्तविक जीवन में रोशनी मिली है।
काजल को बड़े अच्छे लगते हैं, साथ निभाना साथिया और नागिन 5 जैसे शो में काम करने के लिए जाना जाता है।
(आईएएनएस)
Created On :   27 April 2022 8:00 PM IST
Tags
Next Story












