मोसागल्लु से काजल का नया लुक जारी

Kajals new look released from Mosagallu
मोसागल्लु से काजल का नया लुक जारी
मोसागल्लु से काजल का नया लुक जारी
हाईलाइट
  • मोसागल्लु से काजल का नया लुक जारी

हैदराबाद, 21 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजल अग्रवाल की आगामी फिल्म मोसागल्लु से उनका फर्स्ट लुक जारी हो गया है, जिसमें उनके साथ अभिनेता विष्णु मांचू भी हैं।

अपनी अगली टॉलीवुड फिल्म में मुख्य महिला किरदार में नजर आने वाली काजल ने ट्विटर पर फिल्म से अपने पहले लुक को साझा किया।

व्हाइट स्लीवलेस ब्लेजर में काजल इसमें काफी हटके व खूबसूरत नजर आ रही हैं।

जेफरी गी चिन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सुनील शेट्टी भी एक अहम किरदार में हैं। यह फिल्म दुनिया के सबसे बड़े आईटी घोटाले की सच्ची घटना पर आधारित है।

सुनील फिल्म में एक पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखेंगे, जबकि काजल और अभिनेत्री रूहानी सिंह मुख्य महिला किरदारों में नजर आएंगी।

यह फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज होगी।

Created On :   21 Feb 2020 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story