सबसे मंहगी एक्ट्रेस बनीं कंगना, जयललिता की बायोपिक के लिए वसूल रही इतनी फीस

Kangana Ranaut To Take Rs 24 cr For Late PM Jayalalithaa Biopic
सबसे मंहगी एक्ट्रेस बनीं कंगना, जयललिता की बायोपिक के लिए वसूल रही इतनी फीस
सबसे मंहगी एक्ट्रेस बनीं कंगना, जयललिता की बायोपिक के लिए वसूल रही इतनी फीस

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने हालही में अपना 32 वां जन्मदिन मनाया। उनकी बहन ​रंगोली ने उन्हें खास अंदाज में ट्विटर पर विश किया, जिसे उनके फैंस ने पसंद किया। खबर थी कि कंगना जल्द ही तमिलनाडु की ​पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जय​ललिता की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। हालही में उन्होंने कंफर्म किया है कि वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक में लीड रोल निभाने जा रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने 24 करोड़ रूपये ​फीस की डिमांड की है। मेकर्स भी उन्हें यह फीस देने को तैयार है। वैसे भी कंगना को बॉलीवुड की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस माना जाता है। 

रिपोर्ट के मुताबिक "दो भाषाओं में बन रही इस फिल्म के लिए कंगना को 24 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। मेकर्स को पूरा भरोसा है कि कंगना की स्टार पावर के कारण इस फिल्म को पूरे भारत की ऑडियंस देखेगी। जब भी उत्तर भारत के कोई कलाकार साउथ की फिल्म करते हैं तो उनके साथ वहां के कलाकार भी होते हैं लेकिन इस फिल्म में लीड रोल में केवल कंगना ही दिखाई देंगी। फिल्म के प्रड्यूसर्स ने पहले ही कंगना के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।" 

इस फिल्म को दो भाषाओं ​तमिल और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। तमिल में इसका नाम "थलाइवी" और हिंदी में "जया" होगा। इस फिल्म के लिए अगर उनकी फीस की बात सही निकली तो वे बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्ट्रेस मानी जाएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन एएल विजय कर रहे हैं। वे इसके ​पहले बाहुबली जैसी सुपरहिट फिल्में भी दे चुके हैं। जब कंगना से इस फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि "जयललिता हमारे देश की एक सबसे सफल महिला थीं। वह अपने समय की सुपरस्टार थीं और उसके बाद राजनीति में भी सफल हुईं। उन पर बन रही फिल्म से जुड़कर मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रही हूं।" 

Created On :   24 March 2019 10:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story