केपटाउन में सेकंड बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं तैमूर, मौसी करिश्मा ने ​किया स्‍पेशल पोस्‍ट 

केपटाउन में सेकंड बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं तैमूर, मौसी करिश्मा ने ​किया स्‍पेशल पोस्‍ट 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छोटी उम्र में ही काफी पॉपुलर हो चुके बॉलीवुड नवाब सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के नन्हें तैमूर आज दो साल के हो गए हैं। उनके दूसरे बर्थडे को खास बनाने के लिए तैमूर के मॉम-डैड उन्‍हें साउथ अफ्रीका लेकर गए हैं। हाल ही में केपटाउन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें समुद्र बीच किनारे मॉम-डैड के साथ तैमूर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

हालांकि तैमूर का बर्थडे सेल‍िब्रेशन काफी पहले ही शुरू हो गया था। तैमूर के बर्थडे के लिए दो हफ्ते पहले ही करीना-सैफ ने मुंबई में एक पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड के अन्य स्टारकिड पहुंचे थे। तैमूर के बर्थडे से पहले हुई पार्टी में तैमूर के कई दोस्तों को बुलाया गया। इस पार्टी में उनकी मौसी करिश्मा कपूर, नानी बबिता, नाना रणधीर कपूर, बुआ सोहा अली खान, फूफा कुणाल खेमू, बहन ईयाना, समायरा और भाई कियान भी पहुंचे थे। 

Created On :   20 Dec 2018 4:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story