अजय देवगन की मराठी फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए करीना फाइनल

kareena is final for ajay devgan film Aapla manush hindi remake
अजय देवगन की मराठी फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए करीना फाइनल
अजय देवगन की मराठी फिल्म के हिंदी रीमेक के लिए करीना फाइनल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अजय देवगन अपनी पहली मराठी फिल्म आपला मानुष का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म में नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में हैं। अब इसी फिल्म का हिंदी रीमेक बनाए जाने की तैयारी है। जिसे निर्देशक आशुतोष गोवारिकर बनाएंगे। इस फिल्म के लिए करीना कपूर को फाइनल कर लिया गया है। करीना अपने कमबैक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म "वीरे दी वेडिंग" से उनकी इंडस्ट्री में वापसी होगी। तैमूर के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी।

 


 

पटकथा पर चल रहा काम

इस फिल्म के अलावा उन्होंने फिलहाल कोई फिल्म साइन नहीं की है। अजय देवगन की मराठी फिल्म "आपला मानुष" के हिंदी रीमेक में करीना कपूर लीड किरदार निभाती दिखाई दे सकती हैं। इस फिल्म को लेकर कई बार आशुतोष करीना से मिल चुके हैं जो साफ तौर पर इस ओर इशारा कर रहा है कि करीना ने ये फिल्म साइन कर ली है। इन दिनों फिल्म की स्क्रिप्ट पर जोरों शोरों से काम चल रहा है। यही कारण हैं कि करीना रुकी हुई हैं। जैसे ही फिल्म की स्क्रिप्ट और स्टार कास्ट फाइनल होगी वे फिल्म को लेकर अपना फैसला सुना देंगी। नाना पाटेकर स्टारर की फिल्म "आपला मानुष" को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के मराठी वर्जन का डायरेक्शन सतीश रजवाड़े ने किया था।

 


 

वीरे दी वेडिंग में बिजी हैं करीना

बताया जा रहा है कि ये फिल्म 2018 में ही रिलीज होगी। फिलहाल करीना फिल्म वीरे दी वेडिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म 1 जून 2018 को रिलीज होने वाली है। वीरे दी वेडिंग की कहानी 4 फ्रेंड्स के इर्द-गिर्द घूमती है। ये चारो फ्रेंड एक शादी में शरीक होने जाते हैं और यहां से इनकी लाइफ में बहुत कुछ बदल जाता है। इस फिल्म में करीना कपूर खान, सोनम कपूर , स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया अहम रोल निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में पूरी की गई है। इस फिल्म को सोनम कपूर की बहन रिहा कपूर और एकता कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं।रिया कपूर फिल्म वीरे दी वेडिंग से बॅालीवुड में कदम रखने जा रही हैं।  


करीना कपूर इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि यह फुल रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म है.. लोग खूब एन्जॉय करने वाले हैं। बता दें, करीना कपूर की आखिरी फिल्म 2016 में उड़ता पंजाब थी.. जहां उन्होंने एक डॉक्टर की भूमिका निभाई थी।

Created On :   27 Feb 2018 6:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story