VIDEO में देखिए करीना कपूर का कातिलाना अंदाज, सैफ भी आहें भरते रहे

VIDEO में देखिए करीना कपूर का कातिलाना अंदाज, सैफ भी आहें भरते रहे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शादी और एक बच्चे की मां बनने के बाद करीना कपूर खान एक बार फिर बॉलीवुड में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। ग्लैमर की दुनिया में वापसी के लिए हाल ही में करीना ने मशहूर फैशन मैगजीन Vogue इंडिया के लिए हॉट फोटोशूट कराया है। इस फोटो शूट में करीना ने एक बार फिर अपना कातिलाना अंदाज दिखाया है। इन फोटोज को देखने के बाद तो उनके पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान भी आहें भरने लगे हैं। बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर खान का एक बेटा भी है, जिसका नाम तैमूर है। तैमूर भी आजकल सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाए हुए है।

Vogue ने करीना के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी की हैं। इन तस्वीरों के चलते Vogue इंडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई है। लोगों ने Vogue पर करीना कपूर के पिक्चर्स के साथ फोटोशॉप के जरिए छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। करीना कपूर की बिकिनी पिक्चर्स पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। लोगों ने कमेंट करके पूछा है कि जो महिला हाल ही में मां बनी है उसके शरीर पर बच्चे के जन्म से पड़ने वाले निशान कहां गए।

किया वाधवानी नाम की यूजर्स ने करीना की पिक्चर्स पर कमेंट करते हुए लिखा है क्या आप मानते हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद मां का शरीर ऐसा लगता है। जो महिलाएं मां बनने के बाद अपना बढ़ा हुआ वजन कम करने के लिए मेहनत कर रही हैं वॉग इंडिया को नहीं पता ये उनके लिए कितना बुरा हो सकता है। फोटोशॉप से चाहे आप कवर को अच्छा बना ले लेकिन ये एक बुरा चलन है। अगर बच्चे को जन्म देने के बाद पड़ने वाले निशान के साथ ये पिक्चर होती तो वो ज्यादा खूबसूरत होती।

 

करीना कपूर ने Vogue मैग्जीन के लिए बिकनी पहन बीच पर फोटोशूट कराया है। इस फोटो शूट में करीना कपूर पिंक, ऑरेंज और ग्रीन रंग में कहर ढाती नजर आ रही हैं। तैमूर के पैदा होने के बाद पहली बार करीना का सेक्सी अवतार दिखा हैं।

बता दें कि करीना कपूर इस साल अपनी आने वाली फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आएंगी। इससे पहले ही करीना ने Vogue के लिए ये फोटोशूट कराया था जो अब विवादों में घिर गया है।

Created On :   4 Jan 2018 5:34 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story